जयपुर

राजस्थान के दौसा में 18 घंटे से 160 फीट गहरे बोरवेल में फंसा है मासूम, 10 JCB से चल रही खुदाई; रेसक्यू में जुटी है NDRF

राजस्थान के कालीखाड में आर्यन नाम का एक बच्चा सोमवार को बोरवेल में गिर गया। आर्यन पिछले कई घंटों से 160 फीट गहरे बोरवेल में फंसा है। टीमें आर्यन को बचाने के लिए रेसक्यू ऑपरेशन चला रही है।

Image

दौसा में बोरवेल में गिरा मासूम

राजस्थान के दौसा में एक बच्चा खेल-खेल में बोरवेल में गिर गया। पिछले 18 घंटे से बच्चे को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है, हालांकि अभी तक सफलता हाथ नहीं लगी है। रेस्क्यू ऑपरेशन नें एनडीआरएफ, एसडीआरएफ समेत स्थानीय प्रशासन की टीमें लगी हैं।

बोरवेल में फंसा है आर्यन

राजस्थान के दौसा जिले के कालीखाड गांव में बोरवेल में गिरे बच्चे को सकुशल निकालने के लिए मंगलवार को भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। रेस्क्यू टीम ने कहा कि हम बच्चे को निकालने के लिए भरसक प्रयास कर रहे हैं। दरअसल, सोमवार (10 दिसंबर) को दोपहर बाद करीब 3:30 बजे आर्यन नाम का लड़का खेलते समय बोरवेल में गिर गया था। तभी से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। बोरवेल के बगल में एक गड्ढा खोदा जा रहा है। मौके पर जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार, लालसोट एएसपी दिनेश अग्रवाल, विधायक दीनदयाल बैरवा, एसडीएम यशवंत मीणा, नांगल राजावतान डीएसपी चारुल गुप्ता, थाना प्रभारी मालीराम सहित कई अधिकारी पहुंचे।

आर्यन को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

मासूम 160 फीट गहरे बोरवेल में करीब 150 फीट पर अटका हुआ है। बोरवेल के समीप खुदाई कर बच्चे तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। करीब 10 जेसीबी और ट्रैक्टर से तेजी से मिट्टी निकाली जा रही है। इसके लिए तीन एलएनटी मशीन है और करीब 10 जेसीबी 20 ट्रैक्टर जुटे हुए हैं।एनडीआरएफ की टीम भी रेस्क्यू ऑपरेशन को सफल करने के लिए लोहे की रिंग नुमा रोड डालकर बोरवेल से सीधे ही बच्चे को निकालने की कोशिश कर रही है। बच्चा बोरवेल में अधिक अंदर नहीं जाए। इसके लिए नीचे अंब्रेला नुमा एक इक्विपमेंट लगाया गया है।

कैसे बोरवेल में गिरा बच्चा

जानकारी के मुताबिक, जगदीश मीणा की पत्नी खेत में बनी टंकी पर नहा रही थी। इसी दौरान आर्यन वहां खेल रहा था। तभी वो अचानक से बोरवेल में गिर गया। इसके बाद शोर मचाकर मां ने आसपास के लोगों और पुलिस को इस घटना के बारे में सूचित किया। इसके बाद राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article