राजस्थान के सरकारी हॉस्पिटल में बड़ी लापरवाही, चूहे के काटने से 10 साल के मासूम की मौत

राजस्थान के जयपुर में सरकारी हॉस्पिटल में बड़ी लापरवाही सामने आई है। इलाज के लिए भर्ती हुए 10 साल के मासूम की चूहे के काटन की वजह से मौत हो गई। सरकार ने मामले की जांच के लिए समिति गठित की है। बच्चे को इलाज के लिए यहां स्टेट कैंसर हास्पिटल में 11 दिसंबर को भर्ती कराया गया था।

जयपुर के एक सरकारी अस्पताल में कैंसर के इलाज के लिए भर्ती 10 साल के बच्चे के पैर का अंगूठा कथित तौर पर चूहे ने कुतर दिया। बच्चे की बाद में मौत हो गई। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। अस्पताल के अधिकारियों का कहना है कि बच्चे की मौत चूहे के काटने से नहीं बल्कि ‘‘सेप्टिसीमिया शॉक और उच्च संक्रमण’’ के कारण हुई। राजस्थान सरकार ने मामले की जांच के लिए समिति गठित की है। बच्चे को इलाज के लिए यहां स्टेट कैंसर हास्पिटल में 11 दिसंबर को भर्ती कराया गया था।

hospital

सांकेतिक फोटो।

हॉस्पिटल से मांगी गई रिपोर्ट

अस्पताल के अधीक्षक डॉ. संदीप जसूजा ने कहा, "बच्चे को बुखार और निमोनिया भी था। शुक्रवार को उच्च संक्रमण, सेप्टिसीमिया शॉक के कारण उसकी मौत हो गई।" अधिकारियों ने बताया कि चिकित्सा शिक्षा सचिव अम्बरीश कुमार ने सवाई मान सिंह (एसएमएस) मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य से रिपोर्ट मांगी है।

End of Feed