राजस्थान की सड़कें होंगी चौड़ी, कई जिलों को मिलेगा फायदा; 972 करोड़ रुपये मंजूर

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 14, 2024, 07:56 PM IST

राजस्थान के 31 प्रमुख जिला सड़कों का चौड़ीकरण होगा। राज्य राजमार्गों के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण के लिए 972.80 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को इसकी घोषणा की।

Roads Widening in Rajasthan: केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को घोषणा की कि राजस्थान में 31 प्रमुख जिला सड़कों और राज्य राजमार्गों के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण कार्य के लिए 972.80 करोड़ रुपये का परिव्यय मंजूर किया गया है।

Road

राजस्थान में सड़कों को चौड़ा किया जाएगा।

सेतु बंधन योजना के तहत होंगे निर्माण

सेतु बंधन योजना के तहत विभिन्न जिलों में सात रेल ओवर ब्रिज, अंडर ब्रिज, फ्लाईओवर के निर्माण कार्य के लिए 384.56 करोड़ रुपये भी स्वीकृत किए गए हैं। केंद्रीय सड़क और बुनियादी ढांचा निधि (सीआरआईएफ) योजना के तहत मंत्रालय राज्य और सड़कों के विकास और रखरखाव के लिए राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेशों (यूटी) को धन आवंटित करता है।

End of Feed