जयपुर

Rajasthan News: कार में रखे सिलेंडर बलास्ट से बिजनेसमैन जिंदा जला, शव निकालते समय बिखर गया

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 11, 2023, 05:46 PM IST

विस्फोट इतना तेज था कि इसकी आवाज काफी दूर तक सुनाई दी। वहीं, कार की छत भी निकल कर काफी दूर जा गिरी। युवक को इतना समय नहीं मिला कि वो गाड़ी से बाहर निकल सके। इस हादसे में वो बहुत ही बुरी तरह जल गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

Image

Rajasthan News: कार में रखे सिलेंडर बलास्ट से बिजनेसमैन जिंदा जला, शव निकालते समय बिखर गया

Photo : iStock

Cylinder Blast In Car: श्रीगंगानगर शहर के जस्सासिंह मार्ग पर पेट्रोल पंप के पीछे से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। दरअसल, कार में रखे रसोई गैस सिलेंडर फट जाने से युवक बुरी तरह से जल गया। हादसा इतना भयानक था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बताया जा रहा है कि सिलेंडर ब्लास्ट से युवक का शरीर अस्सी प्रतिशत से ज्यादा जल गया। हादसे का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि तेज धमाके के साथ कार की छत काफी दूर जा गिरी। धमाके की आवाज सुनते ही आसपास के लोग कार के पास जमा हो गए।

ऑनलाइन बिजसेन से जुड़ा था युवक

वहीं, आस पास के लोगों ने युवक को कार से बाहर निकाला। सूचना मिलते ही मौके पर कोतवाली पुलिस भी पहुंची। कोतवाली पुलिस ने शव को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया दिया। हालांकि सीओ सिटी प्रशांत कौशिक ने बताया कि युवक का नाम संकेत बंसल (30) है। वो ऑनलाइन बिजसेन से जुड़ा हुआ था। वह सुबह करीब दस बजे कार से अपने घर के लिए रसोई गैस सिलेंडर लेने के लिए निकला था। जब वह रसोई गैस सिलेंडर भरवाकर लौट रहा था। तो अचानक कार में पीछे रखे सिलेंडर विस्फोच हो गया।

जला शव भी बिखड़ गया

विस्फोट इतना तेज था कि इसकी आवाज काफी दूर तक सुनाई दी। वहीं, कार की छत भी निकल कर काफी दूर जा गिरी। युवक को इतना समय नहीं मिला कि वो गाड़ी से बाहर निकल सके। इस हादसे में वो बहुत ही बुरी तरह जल गया। और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जब पुलिस ने आस पास के लोगों की सहायता से शव को निकाला तो उसका जला शव बिखड़ गया।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

वहीं, पुलिस ने शव को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। बताया जा रहा है कि युवक का घर घटना स्थल के पास से थोड़ी ही दूरी पर थी। घटना की सूचना मिलते ही पिरजनों को भी सूचित कर दिया गया। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!