Sirohi Road Accident: सिरोही से भीषण सड़क हादसा सामने आया है। बताया जा रहा है कि गुजरात के शक्तिपीठ अंबाजी से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालु से भरी एक बस पलट गई। इस भीषण हादसे में 20 लोग घायल हो गए। बस पलटने की सूचना जब पुलिस को मिली। पुलिस भी मौके पर पहुंची। हादसे की जानकारी मिलते ही एंबुलेंस को भी कॉल किया गया। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
Rajasthan Road Accident: अंबाजी से दर्शन कर लौट रहे थे श्रद्धालु, बस पलटी, 20 घायल 3 की हालत गंभीर
3 की हालत गंभीर
दरअसल, समीपवर्ती गुजरात के शक्तिपीठ अंबाजी में भादरवी मेले का आयोजन किया गया था। सभी श्रद्धालु मेले का दर्शन कर लौट रहे थे। तभी अंबाजी-हड़ाद के बीच सड़क पर पत्थर आ गया। सड़क के बीच पत्थर आ जाने से बस अनियंत्रित होकर सिरोही में पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में 20 लोग घायल हो गए। वहीं, घायलों में 3 तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
पालनपुर किया गया रेफर
वहीं, हादसे की सूचना अंबाजी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही अंबाजी पुलिस और एंबुलेंस भी मौके पर पहुंची। सभी घायलों को जल्दी से अंबाजी के आध्यशक्ति अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बताया जा रहा है कि इस हादसे में 3 लोगों की हालत गंभीर थी। बाद में उसे पालनपुर रेफर कर दिया गया।
