जयपुर

Rajasthan: चार दिन से लापता था अनाथ, कुंए से आ रही थी बदबू, पास जाकर देखा तो तैर रहा था बोरा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 25, 2023, 04:07 PM IST

Udaypur Murder Case: 4 दिन से नाबालिग लापता था। उसका बड़ा भाई उसे गांव में इधर-उधर बहुत ढूंढ़ा लेकिन वह उसे नहीं मिला। किसी स्थानीय की नजर उसके घर से करीब 500 मीटर दूर कुंए पर पड़ी। कुंए से बदबू आ रही थी। उसने पास जाकर देखा तो उसे कुंए में तैरता हुआ एक बोरा दिखाई दिया। उसने पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची।

Image

Rajasthan: चार दिन से लापता था अनाथ, कुंए से आ रही थी बदबू, पास जाकर देखा तो तैर रहा था बोरा (प्रतीकात्मक फोटो - Pixabay)

Udaypur Murder Case: उदयपुर के खेरोदा थाना क्षेत्र में चार दिन से लापता एक अनाथ बच्चे का शव कुंए में बोरी में लपेटा हुआ मिला। बताया जा रहा है कि नाबालि की किसी ने हत्या करके उसके शव को बोरे में भरकर पत्थर बांधकर कुएं में फेंक दिया। इससे पहले मासूम के मां की भी जेठ के बेटे ने हत्या कर दी थी। पुलिस को इसकी सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कुंए से बाहर निकाला। हालांकि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भेज दिया है।

4 दिन से लापता था मासूम

दरअसल, मासूम 4 दिन से लापता था। उसका बड़ा भाई उसे गांव में इधर-उधर बहुत ढूंढ़ा लेकिन वह उसे नहीं मिला। वहीं, किसी स्थानीय की नजर उसके घर से करीब 500 मीटर दूर कुंए पर पड़ी। कुंए से बदबू आ रही थी। उसने पास जाकर देखा तो उसे कुंए में तैरता हुआ एक बोरा दिखाई दिया। उसने पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भेज दिया।

मां की भी कर दी थी हत्या

बताया जा रहा है कि बच्चे की हत्या चार दिन पहले ही कर दी गई थी, जिसकी वजह से लाश सड़-गल चुका था। हालांकि थानाधिकारी धनपत सिंह ने बताया कि नाबालिग की हत्या पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। माता-पिता के निधन के बाद मासूम अनाथ हो गया था। बताया जा रहा है कि मां की हत्या उसके जेठ के बेटे ने की थी।

पिता का भी हो गया था निधन

हालांकि पुलिस ने बताया कि उसकी मां का कातिल अभी जेल में बंद है। वहीं, जानकारी के मुताबिक उसके पिता की भी फरवरी 2022 में मृत्यु हो गई थी। तब से परिवार में मासूम और उसका बड़ा भाई (14) ही परिवार में बचा था। अब मासूम की हत्या के बाद उसका बड़ा भाई ही परिवार में अकेला बचा है। पुलिस ने उसके मां के कातिल पर आशंका जताई है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें