जयपुर

Rajasthan Road Accident: अंबाजी से दर्शन कर लौट रहे थे श्रद्धालु, बस पलटी, 20 घायल 3 की हालत गंभीर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 25, 2023, 02:57 PM IST

Sirohi Road Accident: गुजरात के शक्तिपीठ अंबाजी से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालु से भरी एक बस पलट गई। इस भीषण हादसे में 20 लोग घायल हो गए। बस पलटने की सूचना जब पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही अंबाजी पुलिस और एंबुलेंस भी मौके पर पहुंची। सभी घायलों को जल्दी से अंबाजी के अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

Image

Rajasthan Road Accident: अंबाजी से दर्शन कर लौट रहे थे श्रद्धालु, बस पलटी, 20 घायल 3 की हालत गंभीर

Sirohi Road Accident: सिरोही से भीषण सड़क हादसा सामने आया है। बताया जा रहा है कि गुजरात के शक्तिपीठ अंबाजी से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालु से भरी एक बस पलट गई। इस भीषण हादसे में 20 लोग घायल हो गए। बस पलटने की सूचना जब पुलिस को मिली। पुलिस भी मौके पर पहुंची। हादसे की जानकारी मिलते ही एंबुलेंस को भी कॉल किया गया। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

3 की हालत गंभीर

दरअसल, समीपवर्ती गुजरात के शक्तिपीठ अंबाजी में भादरवी मेले का आयोजन किया गया था। सभी श्रद्धालु मेले का दर्शन कर लौट रहे थे। तभी अंबाजी-हड़ाद के बीच सड़क पर पत्थर आ गया। सड़क के बीच पत्थर आ जाने से बस अनियंत्रित होकर सिरोही में पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में 20 लोग घायल हो गए। वहीं, घायलों में 3 तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

पालनपुर किया गया रेफर

वहीं, हादसे की सूचना अंबाजी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही अंबाजी पुलिस और एंबुलेंस भी मौके पर पहुंची। सभी घायलों को जल्दी से अंबाजी के आध्यशक्ति अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बताया जा रहा है कि इस हादसे में 3 लोगों की हालत गंभीर थी। बाद में उसे पालनपुर रेफर कर दिया गया।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें