जयपुर

Jaisalmer News: पानी के टैंक में मिला दो बच्चों का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Jaisalmer News: जैसलमेर के बबर मगरा इलाके में दो लापता बच्चों का शव घर के पास खाली पड़े मकान के पानी के टैंक में मिला। परिवार ने हत्या की आशंका जताते हुए आरोपियों के गिरफ्तार करने की मांग की और शवगृह के बाहर धरना दिया।

Image

पानी के टैंक में मिला दो बच्चों का शव

Photo : iStock

Jaisalmer News: राजस्थान में जैसलमेर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में दो बच्चों का शव पानी के टैंक में मिला। बताया जा रहा है कि परिजानों ने इन बच्चों के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। सर्च के दौरान बच्चों का शव मिला। इस घटना से पूरे परिवार में मातम पसर गया है। परिवार के लोगों का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने बच्चों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। वहीं बच्चों के परिवार ने हत्या की आशंका जताई है और आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

पानी के टैंक में मिला बच्चों का शव

पुलिस अधिकारी ने रविवार को बताया कि लापता हुए दो बच्चों का शव उनके घर के पास खाली पड़े एक मकान के पानी के टैंक से मिला। बच्चों की स्थिति देख परिवार के लोगों ने हत्या की आशंका जताई है। थानाधिकारी सवाई सिंह ने बताया कि ये मामला बबर मगरा इलाके का है। यहां छह वर्ष के आदिल और सात वर्ष के हसनेन के परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। परिवार ने शनिवार शाम दोनों बच्चों के गुमशुदा होने की शिकायत पुलिस थाने में दर्ज करवाई थी। मामला दर्ज करते हुए पुलिस ने सर्च अभियान शुरू किया।

सर्च के दौरान देर रात बच्चों का शव पास में स्थित एक खाली मकान के पानी के टैंक में मिला। अधिकारी ने बताया कि बच्चों के शरीर पर चोट के कई निशान है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि परिजन आरोपियों को गिरफ्तार करने को लेकर अस्पताल के शवगृह के बाहर धरने पर है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुटी हुई है।

(इनपुट - भाषा)

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article