जयपुर

चुनाव से पहले राजस्थान में सियासी संग्राम, गहलोत सरकार के खिलाफ BJP का भारी विरोध प्रदर्शन

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 1, 2023, 03:38 PM IST

BJP Protest : प्रदर्शन में हिस्सा लेने वाले भाजपा सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौर ने कहा कि गहलोत सरकार ने आज लाठियां बरसाईं। जनता की मांग अनसुनी की जा रही है। पुलिस के दम पर लोगों की आवाज दबाई जा रही है। बैरिकेडिंग से आगे बढ़ने की कोशिश करने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया।

BJP Protest : राजस्थान में विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) राज्य की गहलोत सरकार पर हमलावर हो गई है। भ्रष्टाचार और महिलाओं के खिलाफ कथित अत्याचार को लेकर उसने बुधवार को राजधानी जयपुर में सचिवालय के बाहर बड़ा विरोध-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान भाजपा ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सरकार में राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है और युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है।

लोगों की आवाज दबाई जा रही-राठौर

प्रदर्शन में हिस्सा लेने वाले भाजपा सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौर ने कहा कि गहलोत सरकार ने आज लाठियां बरसाईं। जनता की मांग अनसुनी की जा रही है। पुलिस के दम पर लोगों की आवाज दबाई जा रही है। बैरिकेडिंग से आगे बढ़ने की कोशिश करने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। इस दौरान भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने गहलोत सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। बता दें कि एक अगस्त को भाजपा के 'नहीं सहेगा राजस्थान' अभियान का एक अगस्त को समापन हुआ।

जनता अब गहलोत को मौका नहीं देगी-अरुण सिंह

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने कहा कि कांग्रेस के शासन में जनता त्रस्त है, अपराध बढ़ गए हैं और भर्ती परीक्षाओं के प्रश्न पत्र लीक हो रहे हैं। उन्होंने दावा किया, 'जनता अगले चुनाव में कांग्रेस को सत्ता से बाहर करने के लिए तैयार है।' प्रदेश भाजपा अध्यक्ष जोशी ने राज्य सरकार पर तुष्टिकरण का आरोप लगाया। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री को कथित ‘लाल डायरी’ के बारे में लोगों को जवाब देना चाहिए। जोशी ने सोमवार को कहा कि साढ़े चाल साल की गहलोत सरकार के खिलाफ यह अब तक का सबसे बड़ा प्रदर्शन होगा।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article