Rajasthan Election: दीया कुमारी की जयपुर की राजनीति में एंट्री, CM पद के दावेदारों में भी नाम! भैरोसिंह के दामाद का पत्ता साफ

राजस्थान बीजेपी की 41 उम्मीदवारों में वंसुधरा गुट के दावेदारों को पार्टी ने टिकट नहीं दिया है। पार्टी आलाकमान ने पूर्व उपराष्ट्रपति भैरोसिंह के दामाद नरपत सिंह राजवी का भी नाम लिस्ट से गायब कर दिया है। उनकी जगह राजसमंद से सांसद दीया कुमारी की जयपुर की राजनीति में एंट्री करा दी है।

जयपुर: राज्य में विधानसभा चुनाव की तारीखों के एलान के बाद बीजेपी ने जिन 41 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की है, उसको लेकर हंगामा मचा हुआ है। इस लिस्ट में कई ऐसे नए नाम हैं जो चौंकाने वाले हैं। लंबे समय से टिकट के लिए उम्मीद लगाए बैठे दावेदारों में मायूसी सी छा गई है। खास बात ये है कि बीजेपी ने पूर्व उपराष्ट्रपति भैरोसिंह के दामाद नरपत सिंह राजवी का नाम लिस्ट से गायब कर दिया गया है। नरपत सिंह का टिकट काटकर जयपुर की विद्याधर सीट से सांसद दीया कुमारी को टिकट थमा दिया गया है। आपको बता दें कि दीया कुमारी राजसंमद से सांसद हैं। सियासी जानकर कयास लगा रहे हैं कि बीजेपी उन्हें वसुंधरा की जगह कहीं सीएम प्रोजेक्ट के तौर पर तो नहीं प्रोजेक्ट करना चाह रही।

bjp got tiket to diya kumari place of bhairo singh s son in law s narpat singh in rajsthan

नरपत सिंह की जगह दीया कुमारी को टिकट

कहा जा रहा है कि नरपत सिंह राजवी को पूरी उम्मीद थी कि उनकी जगह उनके बेटे को पार्टी से टिकट दिया जाएगा, लेकिन उनके मुताबिक सब उल्टा हुआ। लोग कहते हैं कि राजवी का रिपोर्ट कार्ड अच्छा है। राजवी विद्याधर नगर से लगातार चुनाव जीत कर आ रहे थे। इसके बावजूद उनका टिकट काट नया नाम जोड़ दिया गया। 41 लोगों की नई लिस्ट के आते ही टिकट कटने से नाराज दावेदारों ने अपनी ही पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। लेकिन, राजनीतिक उठापटक के बीच दीया कुमारी की जयपुर की राजनीति में एंट्री हो गई है। सियासी गलियारों में हलचल है कि बीजेपी वसुंधरा की जगह कहीं दीया कुमारी को मुख्यमंत्री के तौर पर तो नहीं प्रोजेक्ट करना चाह रही।

End of Feed