जयपुर

लव स्टोरी का खौफनाक मोड़! गर्लफ्रेंड की जान लेना चाहता था युवक, गलती से अनजान युवती बनी गोली का शिकार

Bhilwara Firing: भीलवाड़ा के केंद्रीय रोडवेज बस स्टैंड पर एक युवक ने दिनदहाड़े 22 वर्षीय युवती को गोली मार दी। युवक ने प्रेम प्रसंग के चलते अपनी प्रेमिका को गोली मारने के चक्कर में अन्य युवती को गोली मार दी। इसके बाद युवक ने खुद को गोली मारने का प्रयास किया, लेकिन गोली न चलने के कारण उसकी जान बच गई। पुलिस आरोपी युवक को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर रही है। वहीं युवती की हालत नाजुक बनी हुई है।

Image

भीलवाड़ा में फायरिंग

Bhilwara Firing: राजस्थान के भीलवाड़ा से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां एक युवक ने प्रेम प्रसंग के चलते अपनी प्रेमिका को गोली मारने के चक्कर में दूसरी युवती पर फायरिंग कर दी। इस घटना के बाद आरोपी युवक ने खुद को भी गोली मारने की कोशिश की। लेकिन बंदूक से फायर नहीं हुआ। जिसके बाद लोगों ने युवको को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई की। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। वहीं युवती की हालत नाजुक बनी हुई है।

युवती की कमर के आर-पार हुई गोली

यह घटना भीलवाड़ा के केंद्रीय रोडवेज बस स्टैंड पर हुई। जहां युवक ने दिनदहाड़े एक 22 वर्षीय युवती को गोली मार दी। हैरानी की बात ये है कि युवक का इरादा अपनी प्रेमिका को गोली मारने का था, लेकिन उसने गलती से अन्य यात्री युवती को गोली मार दी। जिससे युवती की कमर में गोली लग गई। बताया जा रहा है कि गोली उसकी कमर से आर-पार हो हो गई। इसके बाद युवक ने खुद की कनपटी पर गन रखकर ट्रिगर दबा दिया। लेकिन गोली चली नही, इस वजह से उसकी जान बच गई। इस घटना के बाद भीड़ ने उसकी जमकर पिटाई करने के बाद पुलिस कौ सौंप दिया।

परिवार संग कोटा लौट रही थी युवती

युवती के मामा ने बताया हम यहां शोक सभा में आए थे। आज वापस अपने घर कोटा लौट रहे थे। इस दौरान मेरी बेटी भी साथ में थी। हम भीलवाड़ा से कोटा जाने के लिए बस में बैठने वाले थे। तभी किसी ने बेटी पर गोली चला दी। इस दौरान भीड़ में कुछ समझ नहीं आया था। उन्होंने बताया कि पब्लिक ने एक युवक को पकड़कर उसके साथ मारपीट की। जिसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया हैं।

आरोपी से पूछताछ कर रही पुलिस

एडिशनल एसपी पारस जैन ने बताया कि युवती को भीलवाड़ा के महात्मा गांधी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। उन्होंने बताया कि आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article