जयपुर

Amer Fort: बेहद खूबसूरत है जयपुर का आमेर किला, पर्यटकों की है पहली पसंद

आमेर का किला अपनी वास्तुकला और इतिहास के लिए जाना जाता है। यहां बने महल, मंदिर और उद्यान काफी सुंदर और ऐतिहासिक हैं। इनकी खूबसूरती आज भी बरकरार है।

Image

जयुर, आमेर किला

Photo : iStock

Amer Fort: राजस्थान में कई एतिहास इमारतें है, जहां लोग घूमने के लिए आते हैं। राजस्थान का जयुपर लोगों की पहली पसंद है। जयपुर में आप हवा महल, आमेर फोर्ट, नागरगढ़ फोर्ट, जंतर-मंतर, अल्बर्ट हॉल और सिटी पैलेस जैसे कई सुदंर जगहें हैं। यहां सबसे ज्यादा पर्यटक अक्टूबर के महीने में आते हैं। बाताया जाता है कि जयपुर में आमेर का किला यहां आए पर्यटकों को काफी पसंद है। ज्यादातर सैलानी जयपुर का आमेर किला घूमने आते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि इस किले की खासियत क्या है।

जयपुर में हर साल लाखों पर्यटक घूमने के लिए आते हैं। यहां काफी संख्या में विदेश सैलानी भी पहुंचते हैं। राजस्थान आए पर्यटकों की जयपुर पहली पसंद बनता जा रहा है। वहीं यहां का आमेर का किला पर्यटकों सबसे ज्यादा पसंद आता है।

आमेर का किला

आमेर का किला अपनी वास्तुकला और इतिहास के लिए जाना जाता है। यहां बने महल, मंदिर और उद्यान काफी सुंदर और ऐतिहासिक हैं। इनकी सुंदरता आज भी बरकरार है। आज भी ये उतने ही आकर्षक हैं, जितने की पहले हुआ करते थे।

किलें में 2 मीटर लंबी एक सुरंग

बताया जाता है कि आमेर का किला कुल चार भागों में बंटा है और इसका अपना इतिहास है। यहां से आप किले के अंदर जा सकते हैं। यहां पुराने समय में सेना अपने राजा के लिए मार्च किया करती थी। किलें में 2 मीटर लंबी एक सुरंग है, जो जयगढ़ के किले से तक पहुंचती है।

शीश महल की अनोखी सुंदरता

यहां एक माओटा नामक झील भी है, जो यहां के अंबर किले में स्थित है। कहा जाता है आमेर किले का नाम धरती की देवी अम्बा के नाम पर पड़ा है। यहां एक शीश महल भी है, जिसकी खूबसूरती देखते ही बनती है। रोशनी से जगमाते इस महल को देखने के लिए सबसे ज्यादा पर्यटकों यहां हर साल आते हैं।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article