जयपुर

Jaipur-Varanasi Flight: जयपुर से डायरेक्ट काशी के लिए फ्लाइट का हुआ इंतजाम, पूरे सप्ताह देगी सेवाएं; चेक करें टाइमिंग

Jaipur-Varanasi Flight: जयपुर से वाराणसी स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर (Kashi Vishwanath Mandir) तक जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी है। एयर इंडिया एक्सप्रेस 1 जून से जयपुर-वाराणसी के बीच प्रतिदिन सीधी उड़ान शुरू करने का निर्णय लिया है। इस नई फ्लाइट से यात्रियों को यात्रा में आसानी और समय की बचत होगी।

Image

एयर इंडिया फ्लाइट (फाइल फोटो)

Jaipur-Varanasi Flight: राजस्थान के लोगों का सीधा काशी जाने का सपना सच होने वाला है। अब जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक फ्लाइट सेवा शुरू होने जा रही है। एयर इंडिया एक्सप्रेस 1 जून 2024 से जयपुर से वाराणसी के लिए प्रतिदिन डायरेक्ट फ्लाइट संचालित करेगी। यह नई सेवा यात्रियों के लिए यात्रा को अधिक सुविधाजनक बनाएगी, खासकर उन लोगों के लिए जो धार्मिक यात्रा पर हैं। फ्लाइट IX-1560 जयपुर से शाम 6 बजे वाराणसी के लिए उड़ान भरेगी, जबकि फ्लाइट IX-1596 वाराणसी से शाम 5:30 बजे जयपुर के लिए रवाना होगी। इसके अलावा, यह फ्लाइट वाराणसी से आगे नेपाल की राजधानी काठमांडू के लिए भी जाएगी, जिससे जयपुर से काठमांडू के लिए भी सीधी उड़ान उपलब्ध होगी।

डायरेक्ट फ्लाइट से क्या लाभ

इससे जयपुर और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को नेपाल की यात्रा में भी आसानी होगी। इससे पहले, एयर इंडिया एक्सप्रेस ने 27 अप्रैल 2024 को जयपुर से गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट के लिए सप्ताह में चार दिन (सोमवार से गुरुवार) सीधी फ्लाइट शुरू की थी। यह नई उड़ान सेवा न केवल धार्मिक यात्रियों के लिए बल्कि व्यापार और पर्यटन के लिहाज से भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इस पहल से राजस्थान और उत्तर प्रदेश के बीच हवाई संपर्क मजबूत होगा और यात्रियों को बेहतर विकल्प मिलेंगे। एयर इंडिया एक्सप्रेस की यह नई उड़ान सेवा क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के लिए एक सकारात्मक कदम है।

  • फ्लाइट IX-1560 जयपुर से शाम 6 बजे वाराणसी के लिए उड़ान भरेगी।
  • फ्लाइट IX-1596 वाराणसी से शाम 5:30 बजे जयपुर के लिए रवाना होगी।
  • वाराणसी से यह फ्लाइट आगे नेपाल की राजधानी काठमांडू के लिए भी जाएगी।
  • इससे जयपुर से काठमांडू के लिए भी सीधी उड़ान उपलब्ध होगी, जिससे नेपाल यात्रा आसान होगी।
Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article