Rajasthan Ki Taaja Khabar (आज की राजस्थान की ताजा न्यूज लाइव, आज के राजस्थान समाचार) 7 सितंबर 2023 LIVE : बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी खबर है। ONGC में बंपर भर्ती निकली है। मेहंदीपुर में दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में एक महिला सहित दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। राजस्थान के सभी जिलों-कस्बों की सभी छोटी-बड़ी खबरें आप एक साथ इस जगह पढ़ पाएंगे। दिनभर आप इस पेज पर बने रहे और अपने इलाके की लेटेस्ट अपडेट जानते रहें। इन्हीं खबरों के साथ ही इन्हीं राज्यों के प्रमुख समाचार इस प्रकार हैः
- भाजपा युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष के खिलाफ एक परिवार से 22 हजार रुपए हड़पने और एक परिवार को झूठे मुकदमें में फंसाकर जेल भिजवाने की धमकी देने का मामला सामने आया है। हालांकि सदर पुलिस थाने में इसका मामला दर्ज है।
- मेहंदीपुर में दर्दनाक हादसा हो गया। NH-21 पर स्थित पाड़ली मोड़ पर श्रद्धालुओं से भरी एक मिनी बस को बुधवार देर रात एक अज्ञात ट्रेलर ने पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में एक महिला सहित दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई है।
- बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी खबर है। ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (ONGC) में 2500 से ज्यादा पदों पर वैकेंसी निकली है। इसके लिए ऑफिशियल वेबसाइट ongcindia.com पर जाकर 20 सितंबर तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते है।
- जयपुर से एक मामला आया है। जहां एक महिला ने IAS अफसर को हनीट्रैप में फंसाने की धमकी दी है। वहीं, ब्लैकमेल कर शादी करने की भी धमकी दी है। बताया जा रहा है शादी नहीं करने पर 1.50 करोड़ रुपए देने की मांग की है।
- अलवर शहर के विजय मंदिर थाना क्षेत्र से एक मामला सामने आया है। बकरी चराने के झगड़े में बताया जा रहा है कि पति-पत्नी को लाठियों से पीट दिया। वहीं, घायल दंपती अस्पताल में भर्ती हैं।
- उदयपुर से बेरोजगार युवाओं से ठगी का मामला सामने आया है। बेरोजगारों को जॉब लगाने का झांसा देकर 49 हजार रुपए हड़प लिए। हालांकि युवक ने गांधी नगर थाने में मामला दर्ज करवा दिया।
- सीकर के रानोली थाना क्षेत्र में देर रात घर से बाहर टॉयलेट करने गई महिला को नकाबपोश बदमाश ने बंधक बना कर गले में पहने मंगलसूत्र समेत सारे जेवरात लूट लिए।
- झुंझुनू जिले के पिलानी में बाइक और स्कूटर से भरे डंपर में आग लग गई। बताया जा रहा है कि इस डंपर में 42 मोटर साइकिलें और स्कूटर रखे हुए थे जो जलकर राख हो गए।
