जयपुर

राजस्थान की बड़ी खबरें, 6 सितंबर 2023: राजस्थान कर्मचारी बोर्ड ने जारी किए भर्ती परीक्षाओं का कलेंडर, 'अच्छे घोड़े को नहीं है घास, गधे खा रहे च्यवनप्राश'-गडकरी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 6, 2023, 10:19 AM IST

Rajasthan News in Hindi, Rajasthan Ki Taaja Khabar (आज की राजस्थान की ताजा न्यूज लाइव, आज के राजस्थान समाचार) 6 सितंबर 2023: खबरों की इस कड़ी में आज हम आपको राजस्थान की बड़ी खबरें बताएंगे। ये है आज की ताजा खबरेंः

Image

Aaj Ki Rajasthan Ki Taaja Khabar

Rajasthan Ki Taaja Khabar (आज की राजस्थान की ताजा न्यूज लाइव, आज के राजस्थान समाचार) 6 सितंबर 2023 LIVE : राजस्थान में जन्माष्टमी को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। धौलपुर जिले में चंदीपुरा के जंगलों में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है। वहीं, महवा हत्या के मामले में आदालत ने आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। राजस्थान के सभी जिलों-कस्बों की सभी छोटी-बड़ी खबरें आप एक साथ इस जगह पढ़ पाएंगे। दिनभर आप इस पेज पर बने रहे और अपने इलाके की लेटेस्ट अपडेट जानते रहें। इन्हीं खबरों के साथ ही इन्हीं राज्यों के प्रमुख समाचार इस प्रकार हैः

  • केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने हनुमानगढ़ में बीजेपी की परिवर्तन यात्रा की शुरुआत के मौके पर जो बयान उन्होंने पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के लिए दिए वो सियासी माहौल बन गया। उन्होंने कहा अच्छे घोड़े को नहीं है घास, गधे खा रहे च्यवनप्राश।
  • राजस्थान के युवाओं के लिए राजस्थान कर्मचारी बोर्ड की तरफ से बड़ी खबर आई है। दरअसल, राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने 17 भर्ती परीक्षाओं का संशोधित कैलेंडर जारी कर दिया है।
  • शिक्षक दिवस के मौके पर राजस्थान के कोटा में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने यहां कोचिंग संस्थानों में पढ़ रहे छात्रों से मंगलवार को बातचीत की और कहा कि उन्हें असफलता से नहीं डरना चाहिए क्योंकि दुनिया में कोई भी महान काम एक प्रयास में नहीं हुआ है।
  • धौलपुर जिले में चंदीपुरा के जंगलों में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, दो बदमाश घायल हो गए। मामला धौलपुर के बसई डांग थाना का है।
  • दौसा जिले में महवा हत्या के मामले में आदालत ने आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इसके अलावा 50 हजार रुपए जुर्माना भी लगाया है।
  • राजस्थान में जन्माष्टमी को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। वहीं, कृष्ण-बलराम मंदिर में 551 किलो विदेशी फूलों से फूल-बंगला बनाया जाएगा। बताया जा रहा है जन्माभिषेक 425 लीटर दूध, 365 लीटर दही, 11 किलो घी, 85 किलो बूरा, 11 किलो शहद से होगा। इस दौरान 6 पंडित वेद पाठ करेंगे।
  • नाबालिग का किडनैप कर उसके साथ रेप करने वाले आरोपी को दोषी करार देते हुए आदालत ने दोषी को 20 साल की सजा सुनाई है।
  • जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार राजस्थान के कई इलाकें कोटा, उदयपुर, जयपुर, भरतपुर और अजमेर संभाग के भागों में 9 सितंबर तक बारिश होने की संभावना बनी रहेगी।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article