Rajasthan Ki Taaja Khabar (आज की राजस्थान की ताजा न्यूज लाइव, आज के राजस्थान समाचार) 30 सितंबर 2023 LIVE : जयपुर के मानसरोवर स्थित दीप स्मृति ऑडिटोरियम में आज राजस्थान फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। राजस्थान में लगातार सियासी माहौल के बीच बीजेपी जयपुर शहर की 8 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी बदलने की तैयारी कर रही है। विधानसभा चुनाव को लेकर AIMIM पार्टी ने अपने उम्मीदवार के नाम घोषित कर दिए हैं। वहीं, बेरोजगार युवाओं के लिए स्कूल में सरकारी नौकरी करने का शानदार अवसर है। राजस्थान के सभी जिलों-कस्बों की सभी छोटी-बड़ी खबरें आप एक साथ इस जगह पढ़ पाएंगे। दिनभर आप इस पेज पर बने रहे और अपने इलाके की लेटेस्ट अपडेट जानते रहें। इन्हीं खबरों के साथ ही इन्हीं राज्यों के प्रमुख समाचार इस प्रकार हैः
- जयपुर के मानसरोवर स्थित दीप स्मृति ऑडिटोरियम में आज राजस्थान फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। बता दें इस फिल्म फेस्टिवल में बॉलीवुड के मशहूर और बड़ी हस्तियां शामिल होंगे। इस RFF में गोविंदा, गुलशन ग्रोवर, आफताब शिवदासानी, और नेहा धूपिया समेत कई और मशहूर हस्तियां भी शामिल होंगे।
- राजस्थान में लगातार सियासी माहौल के बीच बीजेपी जयपुर शहर की 8 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी बदलने की तैयारी कर रही है। बताया जा रहा है कि इन सीटों पर नए चेहरों पर दांव खेल सकती है।
- विधानसभा चुनाव को लेकर AIMIM पार्टी ने अपने उम्मीदवार के नाम घोषित कर दिए हैं। फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र से एडवोकेट जावेद अली खान और कामां विधानसभा क्षेत्र से इमरान नवाब को पार्टी ने अपना चेहरा बनाया है। हालांकि इस बात की जानकारी AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने शुक्रवार को एक ट्वीट कर दी।
- उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने इशारों-इशारों में अशोक गहलोत पर पलटवार किया है। उन्होंने नालंदा यूनिवर्सिटी के कार्यक्रम में कहा कि यह चिंतन, मंथन और चिंता का विषय है कि कुछ लोग राजनीतिक चश्मा पहनकर संवैधानिक संस्थाओं पर अमर्यादित टिप्पणियां करते हैं।
- जयपुर में पत्नी की हत्या के मामले में हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से आरोपी प्रार्थी को 25 लाख रुपए मुआवजा देने का निर्देश दिया है। दरअसल, कोर्ट ने पति की उम्रकैद को गलत करार देते हुए 12 साल बाद बरी किया है। हालांकि आदालत ने कहा कि सबूतों से साबित होता है कि आरोपी की पत्नी ने सुसाइड किया था।
- राजस्थान में आज भी मौसम साफ रहने का अनुमान लगाया जा रहा है। हालांकि दिन में गर्मी और रात में हल्की ठंडी भी बनी रहेगी। वहीं, पिछले 24 घंटे में जोधपुर, अनूपगढ़ एरिया में लोकल स्तर पर बादल बनने के बाद बारिश भी हुई।
- बेरोजगार युवाओं के लिए स्कूल में सरकारी नौकरी करने का शानदार अवसर है। इसके लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट osepa.odisha.gov.in पर जाकर 10 अक्टूबर तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते है।
- राजस्थान के पाली में देर शाम एक कार और बाइक में जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को पाली के बांगड़ हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है।
- धौलपुर के कोलारी थाना क्षेत्र के खरगपुर गांव में घर के बाहर खेल रही दो बहनों पर एक आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया। इस हमले में दोनों बहने गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों मासूम को ट्रॉमा वार्ड में भर्ती करवाया गया है।
