Rajasthan Ki Taaja Khabar (आज की राजस्थान की ताजा न्यूज लाइव, आज के राजस्थान समाचार) 29 सितंबर 2023 LIVE : मानसून को लेकर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि जून-जुलाई में अच्छी बारिश से फसलों की बुवाई बढ़ी। बेरोजगार युवाओं के लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में नौकरी करने का शानदार अवसर है। जयपुर में कल यानि 30 सितंबर को पानी की कमी से भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। जवाजा पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। राजस्थान के सभी जिलों-कस्बों की सभी छोटी-बड़ी खबरें आप एक साथ इस जगह पढ़ पाएंगे। दिनभर आप इस पेज पर बने रहे और अपने इलाके की लेटेस्ट अपडेट जानते रहें। इन्हीं खबरों के साथ ही इन्हीं राज्यों के प्रमुख समाचार इस प्रकार हैः
राजस्थान की बड़ी खबरें, 29 सितंबर 2023: जयपुर में कल नहीं होगी पानी की आपू्र्ती, BJP में वापस लौटे देवी सिंह भाटी
- मानसून को लेकर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि जून-जुलाई में अच्छी बारिश से फसलों की बुवाई बढ़ी, जबकि अगस्त में कम बारिश और गर्मी से विद्युत की मांग में अत्यधिक बढ़ोतरी हुई है।
- जयपुर में कल यानि 30 सितंबर को लोगों को पानी की कमी से भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल, बीसलपुर लाइन में फिर लीकेज हुआ है। जिसकी मरम्मत का कार्य किया जाएगा।
- राजस्थान के सियासी माहौल के बीच वसुंधरा राजे सरकार में मंत्री रहे देवी सिंह भाटी बृहस्पतिवार 28 सितंबर को भारतीय जनता पार्टी (BJP) में लौट आए। उनके साथ कुछ अन्य नेता भी पार्टी में शामिल हुए हैं।
- बेरोजगार युवाओं के लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में नौकरी करने का शानदार अवसर है। इसके लिए उम्मीदवार 3 अक्टूबर तक ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते है।
- सिरोही जिले के आबूरोड शहर के जूनी खराड़ी क्षेत्र में देर रात एक युवक को करीब 10 से 12 लोगों ने मिलकर बुरी तरह पीट दिया। इससे युवक अधमरा हो गया। वहीं, घटना स्थल से सभी आरोपी फरार हो गए। घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
- उदयपुर जिले के खेरोदा थाना क्षेत्र में दस साल के बालक की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके चचेरे भोई को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि उसने शराब के नशे में अपने चचेरे भाई की पीट-पीटकर हत्या कर दी।
- जवाजा पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। दरअसल, ब्यावर की जवाजा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 3 करोड़ रुपए के मादक पदार्थ बरामद किए हैं। हालांकि पुलिस ने 10 चक्का ट्रक को भी जब्त की है। इस मामले में पुलिस ने एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया है।
- कोटा से फिर एक छात्र के खुदकुशी का मामला सामने आया है। 27 सितंबर को सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे एक छात्र ने कुन्हारी इलाके में अपने घर में कथित तौर पर फांसी लगा ली।
