जयपुर

राजस्थान की बड़ी खबरें, 28 अगस्त 2023: 2047 में देश दुनियां का नेतृत्व कर रहा होगा-धनखड़, नीट की तैयारी कर रहे दो छात्रों ने की आत्महत्या

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 28, 2023, 11:44 AM IST

Rajasthan News in Hindi, Rajasthan Ki Taaja Khabar (आज की राजस्थान की ताजा न्यूज लाइव, आज के राजस्थान समाचार) 28 अगस्त 2023: राजस्थान के कोटा में दो अलग-अलग घटनाओं में राष्ट्रीय पात्रता व प्रवेश परीक्षा (नीट) की तैयारी कर रहे दो अभ्यर्थियों ने रविवार को कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।

Image

Rajasthan Ki Taaja Ki Khabar

Rajasthan Ki Taaja Khabar (आज की राजस्थान की ताजा न्यूज़ लाइव, आज के राजस्थान समाचार) 28 अगस्त 2023 LIVE : एक कार्यक्रम में छात्रों को संबोधित करते हुए उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि 2047 में जब देश स्वतंत्रता का शताब्दी वर्ष मनाएगा तो वह दुनियां का नेतृत्व कर रहा होगा। वहीं, सीकर की रहने वाली प्रियन ने मिस अर्थ इंडिया 2023 का खिताब अपने नाम कर वो यह खिताब जीतने वाली राजस्थान की पहली लड़की बन गई है। राजस्थान के सभी जिलों-कस्बों की सभी छोटी-बड़ी खबरें आप एक साथ इस जगह पढ़ पाएंगे। दिनभर आप इस पेज पर बने रहे और अपने इलाके की लेटेस्ट अपडेट जानते रहें।

  • झुंझुनू जिले के सैनिक स्कूल में एक कार्यक्रम में छात्रों को संबोधित करते हुए उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि भारत बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है और 2047 में जब देश स्वतंत्रता का शताब्दी वर्ष मनाएगा तो वह दुनियां का नेतृत्व कर रहा होगा।
  • केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने रविवार को आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर उन्होंने कहा कि यह चुनाव मात्र सत्ता हस्तांतरण का चुनाव नहीं, बल्कि प्रदेश के खोए गौरव को लौटाने का चुनाव है।
  • राजस्थान के कोटा में दो अलग-अलग घटनाओं में राष्ट्रीय पात्रता व प्रवेश परीक्षा (नीट) की तैयारी कर रहे दो अभ्यर्थियों ने रविवार को कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।
  • राजस्थान को पहली बार मिस अर्थ इंडिया का खिताब मिला है। बता दें सीकर की रहने वाली प्रियन ने देशभर में राजस्थान का नाम रोशन किया है। प्रियन ने मिस अर्थ इंडिया 2023 का खिताब अपने नाम कर वो यह खिताब जीतने वाली राजस्थान की पहली लड़की बन गई है।
  • राजस्थान के करौली जिले के एक गांव में रविवार को भैंस चराने गए तीन लड़कों की एक तालाब में डूबने से मौत हो गयी।
  • राजस्थान के जयपुर में कर्ज से परेशान 30-वर्षीय एक व्यक्ति ने रविवार को कथित तौर पर अपनी पत्नी और बेटे की हत्या कर दी और खुद भी आत्महत्या की कोशिश की। थाना प्रभारी जहीर अब्बास ने बताया कि यह घटना यहां प्रताप नगर इलाके में हुई।
  • राजस्थान में टोंक जिले के एक महिला ने रविवार सुबह एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया है। यह घटना वजीरपुरा गांव का है। हालांकि बच्चे और महिला दोनों स्वस्थ हैं।
  • राजधानी जयपुर के प्रताप नगर इलाके से सामूहिक आत्महत्या का मामला सामने आया हैं। बताया जा रहा है कि एक परिवार के सभी लोग हलवे में जहर मिलाकर खा लिया। पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है। हालांकि दो लोगों का इलाज अभी जारी हैं।
  • मौसम केन्द्र जयपुर के मुताबिक राज्य में अगले एक सप्ताह मौसम शुष्क ही बना रहेगा।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article