Rajasthan Ki Taaja Khabar (आज की राजस्थान की ताजा न्यूज लाइव, आज के राजस्थान समाचार) 26 सितंबर 2023 LIVE : बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी करने का सुनहरा अवसर है। जानकारों के मुताबिक इस बार राजस्थान आया मानसून 8 दिन की देरी से लौट रहा है। जयपुर में पीएम मोदी ने भाजपा की परिवर्तन संकल्प रैली में कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है। पाली जिले के नाडोल में सोमवार रात को बरसात के आकाशीय बिजली गिर गई। राजस्थान के सभी जिलों-कस्बों की सभी छोटी-बड़ी खबरें आप एक साथ इस जगह पढ़ पाएंगे। दिनभर आप इस पेज पर बने रहे और अपने इलाके की लेटेस्ट अपडेट जानते रहें। इन्हीं खबरों के साथ ही इन्हीं राज्यों के प्रमुख समाचार इस प्रकार हैः
- बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी करने का शानदार अवसर है। इसके लिए उम्मीदवार ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (ONGC) की ऑफिशियल वेबसाइट ongcindia.com पर जाकर अब 30 सितंबर तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
- जयपुर में पीएम मोदी ने भाजपा की परिवर्तन संकल्प रैली में कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जिस तरह से कांग्रेस ने सरकार चलाई है, वह जीरो नंबर की हकदार है।
- जोधपुर शहर के मेडिकल चौराहे पर रेड लाइट सिग्नल तोड़कर भाग रही एक कार ने होमगार्ड जवान पर गाड़ी चढ़ा दी। बताया जा रहा है कि कार ने जवान को करीब 500 मीटर तक घसीटा भी। हालांकि होमगार्ड जवान की मथुरा दास माथुर अस्पताल में इलाज चल रहा है।
- उदयपुर से जयपुर के लिए एक दिन पहले ही शुरू हुई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के एक डिब्बे के शीशे में दरार आने का मामला सामने आया है। हालांकि ट्रेन के डिब्बे के शीशे में आई दरार के कारणों की जांच की जा रही है।
- जयपुरवासियों को आज भारी दिक्कतों का सामना कर पड़ सकता है। दरअसल, जयपुर में आज 50 से अधिक इलाकों में 4 से 6 घंटे तक बिजली नहीं आएगी।
- जानकारों के मुताबिक इस बार राजस्थान आया मानसून 8 दिन की देरी से लौट रहा है। हालांकि मौसम केंद्र जयपुर की ओर से अगले तीन दिन तक प्रदेश में कहीं भी भारी बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया गया है।
- बाड़मेर जिले की गुड़ामालानी पुलिस ने वांटेड इनामी बदमाश और उसके साथियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन पर 5 हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था।
- पाली जिले के नाडोल में सोमवार रात को बरसात के आकाशीय बिजली गिर गई। बिजली गिरने से तीन मकान के छज्जे गिर गए। गनीमत रही कि इस घटना से किसी की जान की हानि नहीं हुई। वहीं, लोग इसे देखकर घबरा गए।
