Intro Content Start With Rajasthan Ki Taaja Khabar (आज की राजस्थान की ताजा न्यूज लाइव, आज के राजस्थान समाचार) 21 अगस्त 2023 LIVE : राजस्थान के सभी जिलों-कस्बों की सभी बड़ी-छोटी खबरें आप एक साथ इस जगह पढ़ पाएंगे। राजस्थान को जल्द चौथा वन्दे भारत ट्रेन मिल सकता है जो जयपुर से चंडीगढ़ के बीच चलेगी। वहीं, मौसम विभाग के अनुसार बारां, दौसा, झालावाड़ा में भी बारिश होने की गुंजाइश है। दिनभर आप इस पेज पर बने रहे हैं और अपने इलाके की लेटेस्ट अपडेट जानते रहें।
- लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत राष्ट्रमंडल संसदीय संघ भारत क्षेत्र के 9वें सम्मेलन में शिरकत की। यह सम्मेलन दो दिनों तक चलेगी। इस सम्मेलन में डिजिटल सशक्तिकरण, गुड गवर्नेंस की दिशा में जनप्रतिनिधियों के कौशल विषय पर चर्चा होगी।
- जयपुर के बगरु से काफी दर्दनाक घटना सामने आई है। रीको स्थित प्लास्टिक का दाना बनाने वाली फैक्ट्री में काम कर रहे श्रमिक की मशीन में फंस कर मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि शव के कई टुकड़े हो गए।
- राजस्थान के डूंगरपुर में प्यार में दो बच्चों को छोड़ प्रेमी के साथ कुवैत भाग गई दीपिका ने अपने धर्म को त्याग कर इस्लाम घर्म अपना लिया है। दीपिका का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो इस बात का जिक्र कर रही है।
- जयपुर के भट्टाबस्ती से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला से पड़ोसी ने रेप किया और फिर वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया। आरोपी ने 1.50 लाख रुपए भी ऐंठ लिए।
- सोमवार को करीब 6 बजे जोधपुर के खेपड़ा थाना नागौर रोड चटालिया के पास नेशनल हाईवे-62 पर कार और स्लीपर बस की भिड़ंत में कार सवार पति-पत्नी और बेटे की मौत हो गईं। वहीं, घायलों को जोधपुर के मथुरादास माथुर हॉस्पिटल लाया गया है।
- राजस्थान को जल्द चौथा वन्दे भारत ट्रेन मिल सकता है, जो जयपुर से चंडीगढ़ के बीच चलेगी। हालांकि, अभी यह तय नहीं हुआ है कि यह ट्रेन कब से चलेगी।
- चूरु जिले के रतनगढ़ तहसील से बिना बताए घर से भागे हुए बच्चे को जोधपुर पहुंचने पर जीआरपी पुलिस ने बरामद कर लिया है।
- राजस्थान के कईं जिलों में अच्छी बारिश के साथ-साथ सूखे की हालत से निपटने में किसानों को मदद पहुंची है। मौसम विभाग के अनुसार बारां, दौसा, झालावाड़ा में भी बारिश होने की संभावना है।
