Rajasthan Ki Taaja Khabar (आज की राजस्थान की ताजा न्यूज लाइव, आज के राजस्थान समाचार) 12 सितंबर 2023 LIVE : चंबल रिवर फ्रंट का आज उद्घाटन होने जा रहा है। भीलवाड़ा से कुदकुशी का मामला सामने आया है। अशोक उद्यान के ओपन थिएटर में पुलिस ने एक जनसेवा चौपाल की बैठक की। वहीं, राजस्थान में वाहन चलाने वालों को परेशानी हो सकती है। राजस्थान के सभी जिलों-कस्बों की सभी छोटी-बड़ी खबरें आप एक साथ इस जगह पढ़ पाएंगे। दिनभर आप इस पेज पर बने रहे और अपने इलाके की लेटेस्ट अपडेट जानते रहें। इन्हीं खबरों के साथ ही इन्हीं राज्यों के प्रमुख समाचार इस प्रकार हैः
- चंबल रिवर फ्रंट का आज उद्घाटन होने जा रहा है। वहीं, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज के होने वाले लोकार्पण सामरोह में शामिल नहीं होंगे। लेकिन उन्होंने सोशल मीडिया के जरिये लोगों को इसकी बधाई दी हैं।
- राजस्थान के बेरोजगार युवाओं के लिए बैंक में काम करने का सुनहरा मौका है। इसके लिए उम्मीदवार SBI की ऑफिशल वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर 27 सितंबर तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे।
- दौसा में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह ने राहुल गांधी पर कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने जनेऊ पहनी, मंदिर जाकर घंटी बजाई। कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर जाने से पहले नॉनवेज खाकर गए। ऐसे में जिन्हें पता ही नहीं है कि धर्म क्या होता है, उनके लिए कुछ नहीं बोला जा सकता।
- भीलवाड़ा से कुदकुशी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि RJS परीक्षा में फेल होने पर युवती ने पंखे से लटककर अपनी जान दे दी। मरने से पहले युवती ने सुसाइड नोट भी छोड़ा है।
- अशोक उद्यान के ओपन थिएटर में पुलिस ने एक जनसेवा चौपाल की बैठक की। इसमें पुलिस ने आमजन के साथ बेहतर पुलिसिंग, साइबर फ्रॉड जागरूकता, महिला जागरूकता और विजन 2030 पर संवाद किया।
- जयपुर के कोटपूतली शहर में दुकान खोलने आए दुकानदार की टीनशेड पर बिजली की तार गिरने से करंट लग गया। लोगों ने उसे राजकीय बीडीएम अस्पताल में भर्ती करवाया। यहां उसकी मौत हो गई।
- राजस्थान में वाहन चलाने वालों को परेशानी हो सकती है। बताया जा रहा है कि राजस्थान में पेट्रोल और डीजल पर बढ़े हुए वेट को लेकर पेट्रोल पंप संचालक कल से दो दिन पेट्रोल पंप बंद रखेंगे।
- नागौर के राजकीय माडी बाई गर्ल्स कॉलेज के बाहर खड़े होकर स्टूडेंट्स से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि आरोपी कॉलेज से निकलने वाले लड़कियों के साथ छेड़छाड़ करता था।
