जयपुर

राजस्थान की बड़ी खबरें, 11 सितंबर 2023: प्रियंका गांधी का केंद्र सरकार पर निशाना, 16 लाख की अवैध शराब बरामद

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 11, 2023, 10:32 AM IST

Rajasthan News in Hindi, Rajasthan Ki Taaja Khabar (आज की राजस्थान की ताजा न्यूज लाइव, आज के राजस्थान समाचार) 11 सितंबर 2023: खबरों की इस कड़ी में आज हम आपको राजस्थान की बड़ी खबरें बताएंगे। ये है आज की ताजा खबरेंः

Image

राजस्थान की बड़ी खबरें, 11 सितंबर 2023: प्रियंका गांधी का केंद्र सरकार पर निशाना, 16 लाख की अवैध शराब बरामद

Rajasthan Ki Taaja Khabar (आज की राजस्थान की ताजा न्यूज लाइव, आज के राजस्थान समाचार) 11 सितंबर 2023 LIVE : डीडवाना से एक मामला सामने आया है। सरपंच नीरू यादव आज रात 9 बजे KBC में बिग-बी अमिताभ बच्चन के साथ नजर आएंगी। वहीं, प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार पर सियासी हमला बोला है। राजस्थान के सभी जिलों-कस्बों की सभी छोटी-बड़ी खबरें आप एक साथ इस जगह पढ़ पाएंगे। दिनभर आप इस पेज पर बने रहे और अपने इलाके की लेटेस्ट अपडेट जानते रहें। इन्हीं खबरों के साथ ही इन्हीं राज्यों के प्रमुख समाचार इस प्रकार हैः

  • झुंझुनू जिले के लांबी अहीर गांव की सरपंच नीरू यादव आज रात 9 बजे क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति (KBC) में बिग-बी अमिताभ बच्चन के साथ नजर आएंगी। आपको बता दें केबीसी के 15वें सीजन में हॉट सीट तक शेखावाटी से पहुंचने वाली वह पहली महिला है।
  • राजस्थान के सियासी महौल में इस बार कांग्रेस नए चेहरे उतारेगी। बताया जा रहा है कि पार्टी इस बार 65 से 70 प्रतिशत तक नए चेहरों को टिकट देने की कोशिश में है।
  • टोंक के निवाई में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार पर सियासी हमला बोला है। उन्होंने कहा दो तरह के नेता होते हैं। एक नेता होता है, जो सेवा को ही परम धर्म समझता है और दूसरा अहंकार और घमंड रखता है।
  • भाजपा की राष्ट्रीय सचिव डॉ. अल्का सिंह गुर्जर ने प्रियंका गांधी पर चुप्पी साधने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी राजनैतिक पर्यटन पर बार बार राजस्थान आती हैं, लेकिन महिला उत्पीड़न और दुष्कर्म पीड़िताओं से मिलने का उनके पास समय नहीं हैं।
  • डीडवाना से एक मामला सामने आया है। कबाड़ी का काम करने वाले एक युवक को कुछ लोगों ने चोरी के शक में लाठियों से बेहरहमी से पीट दिया।
  • कोलवा रेलवे स्टेशन से एक मामला सामने आया है। यहां रविवार को देर रात कोलवा रेलवे स्टेशन के पास से पुलिस ने एक लड़का-लड़की की शव बरामद की है। बताया जा रहा है कि यह प्रेम-प्रसंग का मामला है।
  • राजस्थान के स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से 27वां राज्य स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह आज आयोजित किया जा रहा है। यह सम्मान समारोह जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में होगा, जिसमें मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री डॉ. बीडी कल्ला होंगे।
  • अलवर सदर थाना क्षेत्र के घाटला में पहाड़ियों के बीच अवैध शराब की फैक्ट्री पकड़ी गई है। बताया जा रहा है कि मौके पर 16 लाख की अवैध शराब मिली। इसके अलावा 10 हजार खाली पव्वे भी मिले है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article