Rajasthan Weather: रजाई-कंबल रखें तैयार, इस बार राजस्थान में पड़ेगी रिकॉर्ड तोड़ ठंड, जानें आज का मौसम

आज का मौसम राजस्थान, 19 October 2024 Rajasthan mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: राजस्थान में आज मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। इस दौरान आसमान भी साफ रहेगा और बादलों की आवाजाही बिल्कुल नहीं होगी। मौसम विभाग के अनुसार इस बार राजस्थान में कड़ाके की सर्दी पड़ने वाली है।

Rajasthan Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: राजस्थान के मौसम में बदलाव हो रहा है। प्रदेश में गुलाबी ठंड का एहसास होने लगा है। दिन में भले ही तेज धूप के कारण गर्मी अपनी मौजूदगी का अहसास करा रही है। लेकिन सुबह और शाम के समय तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। प्रदेश का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री पर आ चुका है। जिससे हल्की ठंडक भी महसूस हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार अक्टूबर के आखिरी तक राजस्थान में पूरी तरह से सर्दियां शुरू हो जाएंगी।

राजस्थान में आज मौसम शुष्क

राजस्थान में पिछले कुछ दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है। IMD के अनुसार पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। 24 अक्टूबर तक प्रदेश के दोनों हिस्सों में मौसम शुष्क बना रह सकता है। इस दौरान कहीं भी बारिश का कोई अनुमान नहीं है। पिछले 24 घंटे में राजस्थान में सबसे अधिक तापमान श्रीगंगानगर में रहा। यहां का अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं न्यूनतम तापमान बारां में 17.5 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में हवा में आर्द्रता की औसत मात्रा 50 से 80 फीसदी के मध्य रही।

End of Feed