Rajasthan Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: राजस्थान के मौसम में बदलाव हो रहा है। प्रदेश में गुलाबी ठंड का एहसास होने लगा है। दिन में भले ही तेज धूप के कारण गर्मी अपनी मौजूदगी का अहसास करा रही है। लेकिन सुबह और शाम के समय तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। प्रदेश का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री पर आ चुका है। जिससे हल्की ठंडक भी महसूस हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार अक्टूबर के आखिरी तक राजस्थान में पूरी तरह से सर्दियां शुरू हो जाएंगी।
राजस्थान में आज मौसम शुष्क
राजस्थान में पिछले कुछ दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है। IMD के अनुसार पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। 24 अक्टूबर तक प्रदेश के दोनों हिस्सों में मौसम शुष्क बना रह सकता है। इस दौरान कहीं भी बारिश का कोई अनुमान नहीं है। पिछले 24 घंटे में राजस्थान में सबसे अधिक तापमान श्रीगंगानगर में रहा। यहां का अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं न्यूनतम तापमान बारां में 17.5 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में हवा में आर्द्रता की औसत मात्रा 50 से 80 फीसदी के मध्य रही।
राजस्थान में पिछले 24 घंटों में तापमान
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को जयपुर का अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं फलोदी का अधिकतम तापमान 39 डिग्री, जैसलमेर का 38.5 डिग्री, चुरू का 38.8 डिग्री, बाड़मेर का 38.3 डिग्री, बीकानेर का 38 डिग्री, पिलानी का 38 डिग्री, सीकर का 37 डिग्री, चित्तौड़गढ़ का 35. 8 डिग्री, अलवर का 37 डिग्री, कोटा का 36.1 डिग्री, अजमेर का 36.1 डिग्री, भीलवाड़ा का 35 डिग्री और माउंट आबू का अधिकमत तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ।
इस बार पड़ेगी कड़ाके की सर्दी
राजस्थान के लोग अपने रजाई-कंबल निकाल लें। मौसम विभाग के अनुसार इस बार प्रदेश में पिछले कई सालों की तुलना में अधिक सर्दी रहने वाली है। राजस्थान में दिसंबर के मध्य से जनवरी तक कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है। इस बार ठंड कई सालों का रिकॉर्ड भी तोड़ सकती है। अभी से ही इसका असर दिखने लगा है। इस बार अक्टूबर के मध्य से ही प्रदेश का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री से नीचे लुढ़क गया है।
