Rajasthan Weather: राजस्थान में मौसम का बदलता सिलसिला जारी; कुछ क्षेत्रों में दोपहर बाद मेघगर्जन की संभावना

14 May 2025 Rajasthan mein Aaj ka Mausam (राजस्थान में आज का मौसम): राजस्थान का मौसम इन दिनों बदलाव के दौर से गुजर रहा है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण मई में अब तक गर्मी से राहत बनी हुई है। प्रदेश में आंधी और बारिश का सिलसिला जारी है, जिससे तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है। हालांकि, 15 मई के बाद गर्मी बढ़ने की संभावना जताई गई है।

14 May 2025 Rajasthan mein Aaj ka Mausam (राजस्थान में आज का मौसम): राजस्थान का मौसम फिर से बदल गया है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय रहने के कारण पिछले कई दिनों से राज्य के अधिकांश जिलों में गर्मी से राहत मिली है। अप्रैल में भीषण गर्मी के बाद मई अपेक्षाकृत ठंडा रहा है। इस बार मई में अब तक न लू चली है, न ही तापमान सामान्य से ऊपर गया है। लगातार सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण प्रदेश में आंधी और बारिश का दौर जारी है।

Rajasthan Today's Weather Update

राजस्थान में आज के मौसम की अपडेट

मौसम विभाग के अनुसार, 15 मई के बाद तापमान बढ़ेगा, जिससे मई के पहले आधे हिस्से में भीषण गर्मी से राहत बनी रहेगी। मंगलवार को मौसम विभाग की डेली डाटा रिपोर्ट के मुताबिक, सीकर जिले में धूल भरी आंधी चली और राज्य के कुछ हिस्सों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। सीकर में सर्वाधिक 37 मिमी वर्षा हुई। अधिकतम तापमान बीकानेर में 42.5 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, राज्य के अधिकांश हिस्सों में हवा में आर्द्रता 24 से 88 प्रतिशत के बीच रही।

End of Feed