जयपुर

Rajasthan Weather: राजस्थान में मौसम का बदलता सिलसिला जारी; कुछ क्षेत्रों में दोपहर बाद मेघगर्जन की संभावना

14 May 2025 Rajasthan mein Aaj ka Mausam (राजस्थान में आज का मौसम): राजस्थान का मौसम इन दिनों बदलाव के दौर से गुजर रहा है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण मई में अब तक गर्मी से राहत बनी हुई है। प्रदेश में आंधी और बारिश का सिलसिला जारी है, जिससे तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है। हालांकि, 15 मई के बाद गर्मी बढ़ने की संभावना जताई गई है।

Image

राजस्थान में आज के मौसम की अपडेट

Photo : Times Now Digital

14 May 2025 Rajasthan mein Aaj ka Mausam (राजस्थान में आज का मौसम): राजस्थान का मौसम फिर से बदल गया है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय रहने के कारण पिछले कई दिनों से राज्य के अधिकांश जिलों में गर्मी से राहत मिली है। अप्रैल में भीषण गर्मी के बाद मई अपेक्षाकृत ठंडा रहा है। इस बार मई में अब तक न लू चली है, न ही तापमान सामान्य से ऊपर गया है। लगातार सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण प्रदेश में आंधी और बारिश का दौर जारी है।

मौसम विभाग के अनुसार, 15 मई के बाद तापमान बढ़ेगा, जिससे मई के पहले आधे हिस्से में भीषण गर्मी से राहत बनी रहेगी। मंगलवार को मौसम विभाग की डेली डाटा रिपोर्ट के मुताबिक, सीकर जिले में धूल भरी आंधी चली और राज्य के कुछ हिस्सों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। सीकर में सर्वाधिक 37 मिमी वर्षा हुई। अधिकतम तापमान बीकानेर में 42.5 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, राज्य के अधिकांश हिस्सों में हवा में आर्द्रता 24 से 88 प्रतिशत के बीच रही।

राजस्थान का तापमान

राजस्थान के विभिन्न शहरों में तापमान में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। जयपुर में अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। बाड़मेर में गर्मी अधिक महसूस की जा रही है, जहां अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 28.5 डिग्री सेल्सियस है। जैसलमेर भी अधिकतम 42.7 और न्यूनतम 26.5 डिग्री सेल्सियस के साथ गर्मी की चपेट में है। बीकानेर सबसे गर्म शहरों में से एक रहा, जहां तापमान 43.0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा और न्यूनतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चूरू में अधिकतम 41.9 और न्यूनतम 25.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। वहीं, कोटा में भी गर्मी का प्रभाव देखा गया, जहां अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इन आंकड़ों से साफ है कि राजस्थान में गर्मी अपने चरम पर है और तापमान लगातार बढ़ रहा है।

मौसम विभाग का अलर्ट

IMD की रिपोर्ट के अनुसार, राज्य के कुछ हिस्सों में आगामी 2-3 दिनों तक दोपहर बाद मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। आज अधिकांश स्थानों पर आंधी और बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है। वहीं, आने वाले दिनों में तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। खासतौर पर पश्चिमी राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्रों में 15 मई को अधिकतम तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है, जिससे एक नए गर्म लहर का दौर शुरू हो सकता है।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article