Rajasthan Weather: राजस्थान में ठंड का सितम, इन जिलों में जीरो डिग्री के करीब तापमान, 5 दिनों तक जारी रहेगी शीतलहर

आज का मौसम राजस्थान, 12 December 2024 Rajasthan mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: राजस्थान में ठंड कहर बरपा रही है। यहां कुछ जिलों का तापमान जीरो डिग्री के करीब पहुंच गया है। साथ ही शीतलहर का सितम भी बरकरार है। आज भी 11 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। अगले 5 दिन तक शीतलहर जारी रहने की भी संभावना है।

Rajasthan Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: राजस्थान में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पिछले 2 दिनों से प्रदेश में शीतलहर का कहर भी जारी है। जिससे न्यूनतम तापमान भी तेजी से घट रहा है। आलम ये हैं कि सीकर और चुरू का तापमान जीरो डिग्री के पास पहुंच गया है। इसके अलावा कई अन्य शहरों में भी तापमान 5 डिग्री के नीचे आ गया है। मौसम विभाग ने राजस्थान में अगले 5 दिनों तक शीतलहर चलने का अलर्ट जारी किया है।

winter (2)

राजस्थान में ठंड

11 जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने आज राजस्थान के 11 जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया है। इनमें जयपुर, कोटा, चुरू, सीकर, बीकानर, नागौर, गंगानगर, सिरोही, अलवर, झुंझनू और हनुमानगढ़ शामिल हैं। प्रदेश में इस सप्ताह बारिश के भी आसार जताए गए हैं। जिससे तापमान में और गिरावट होने की संभावना है। साथ ही कोहरे का भी असर बढ़ सकता है।

End of Feed