Ajmer Rape Case: रिश्ते में भाई लगने वाला 3 साल से कर रहा था बहन से दुष्कर्म, शादी का बना रहा था दबाव

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 7, 2023, 07:28 PM IST

नसीराबाद सदर थाना इलाके से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने भाई बहन के पवित्र रिश्ते को शर्मसार कर दिया है। दरअसल, रिश्ते में भाई लगने वाला आरोपी बहन के साथ तीन साल से दुष्कर्म कर रहा था। परिजनों को जान से मारने की धमकी देकर इस घिनौनी वारदात को अंजाम दे रहा था। वहीं, बाद में शादी करने का भी दबाव बनाने लगा।

Rajsthan News: राजस्थान के अजमेर से भाई-बहन के रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। बताया जा रहा कि रिश्ते में भाई लगने वाला युवक बहन को डरा धमकाकर दुष्कर्म कर रहा था। इस घिनौने काम को वो तीन साल से कर रहा था। बाद में उसने बहन के साथ शादी का भी दबाव बनाया। आरोपी भाई ने पीड़िता को धमकी दी थी कि अगर किसी को इस बारे में बताया तो वह उसके पिता को जान से मार देगा। हालांकि पीड़िता ने आरोपी भाई के खिलाफ थाने में मामला दर्ज करवा दिया है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

रिश्ते में भाई लगने वाला 3 साल से कर रहा था बहन से दुष्कर्म, शादी का बना रहा था दबाव (प्रतीकात्मक तस्वीर)

दरअसल, मामला राजस्थान के अजमेर जिले के नसीराबाद सदर थाना इलाके के एक गांव का है। पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपी युवक परिवारिक रिश्ते से उसका भाई है। वह उससे पीछले तीन साल से डरा धमकाकर और पिता को जान से मारने की धमकी देकर उसके दुष्कर्म करता रहा। इसके बाद वो पीड़िता पर शादी करने का भी दबाव बनाता रहा।

End of Feed