जयपुर

Churu Road Accident: राजस्थान में बड़ा सड़क हादसा, कैंटर और कार में भीषण टक्कर; 5 लोगों की मौत

Churu Road Accident: राजस्थान के चुरू में कैंटर और सफारी कार में भीषण टक्कर के बाद पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टाटा सफारी के परखच्चे उड़ गए।

Image

Churu Road Accident: राजस्थान में बड़ा सड़क हादसा, कैंटर और कार में भीषण टक्कर; 5 लोगों की मौत

चुरू: जिले की सरदारशहर तहसील के बुकनसर फंटा के पास कैंटर और टाटा सफारी गाड़ी के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह हादसा रात तीन बजे हनुमानगढ़ रोड मेगा हाईवे पर बुकनसर फंटा के पास हुआ। टाटा सफारी हनुमानगढ़ की तरफ जा रही थी और हनुमानगढ़ की तरफ से कैंटर आ रहा था, दोनों की आमने-सामने से जोरदार भिड़ंत हो गई।

सफारी के परखच्चे उड़े

टक्कर इतनी जोरदार थी कि टाटा सफारी के परखच्चे उड़ गए। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस ने क्रेन बुलाई व सफारी में फंसे दो लोगों को बड़ी मशक्कत के बाद निकला गया। सरदारशहर थाना के अधिकारी अरविंद भारद्वाज ने अपनी खुद की गाड़ी में बिठाकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां चार लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं तीन गंभीर घायलों को बीकानेर रेफर किया गया, जहां बीच रास्ते में ही एक व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। हादसे में कुल पांच लोगों की मौत हुई है। वहीं दो लोग घायल हैं, जिनका इलाज राजकीय अस्पताल में चल रहा है।

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतकों में राणासर बिकान निवासी कमलेश (26), डूंगरगढ़ के रीड़ी निवासी नंदलाल (23), राकेश (25), राजासर बिकान के पवन (33) और सीकर निवासी धनराज शामिल हैं।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article