जयपुर

Rajasthan में टक्कर के बाद ट्रकों में लगी आग, जिंदा जल गए 3 लोग, 2 अंदर फंसे

राजस्थान के हनुमानगढ़ में दो ट्रकों की आमने-सामने की टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई।

Image

हनुमानगढ़ जिले में टक्कर के बाद ट्रकों में लगी आग (फोटो)

हनुमानगढ़ : जिले में शनिवार को दो ट्रकों की आमने-सामने की टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार दो लोगों के फंसे होने की आशंका है। पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना रावतसर-सरदारशहर मेगा हाईवे पर रावतसर थाना क्षेत्र के धन्नासर गांव के पास हुई। रावतसर के थानाधिकारी रामचंद्र कस्वां ने बताया कि दो ट्रकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद तेज धमाका हुआ और दोनों वाहनों में आग लग गई।

उन्होंने बताया कि आग में तीन लोग जिंदा जल गए, जबकि दो अन्य के फंसे होने की आशंका है। शवों की अभी पहचान नहीं हो पाई है। अग्निशमन वाहनों और आसपास के ग्रामीणों ने निजी टैंकरों से आग बुझाने का प्रयास किया।

गंगानगर में भी एक्सीडेंट, 3 की मौत

गंगानगर जिले में शनिवार को एक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए। पुलिस के अनुसार यह हादसा गंगानगर जिले के सूरतगढ़ में राष्ट्रीय राजमार्ग-62 पर हुआ, जब एक टेंपो और कार की आमने-सामने भिडंत हो गई। पुलिस के मुताबिक इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और दो घायल हो गए। टक्कर के बाद कार सड़क किनारे खड्डे में गिर गई। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, एक घायल उसमें फंस गया। पुलिस और ग्रामीणों ने घायलों को बाहर निकाला एवं अस्पताल पहुंचाया।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article