IPL मैच के टिकटों की कालाबाजारी करने में 2 आरोपी हुए गिरफ्तार, पुलिस ने की 56 टिकट बरामद

राजस्थान पुलिस ने जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में सोमवार को होने वाले आईपीएल मैच के टिकटों की अवैध बिक्री के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इस बारे में अधिकारियों ने रविवार को जानकारी दी।

राजस्थान पुलिस ने जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में सोमवार को होने वाले राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटन्स के बीच आईपीएल मैच के टिकटों की कालाबाजारी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों के पास से कुल 56 टिकट और एक कार बरामद की गई है। पुलिस उपायुक्त (पूर्व) तेजस्वनी गौतम ने बताया कि आईपीएल मैच के टिकटों की कालाबाजारी रोकने के लिए सभी पुलिस थानों को निर्देश दिए गए हैं।

2 accused arrested for black marketing of IPL match tickets

IPL मैच के टिकटों की कालाबाजारी करने में 2 आरोपी हुए गिरफ्तार

उन्होंने बताया कि कांस्टेबल प्रदीप की सूचना पर 26 अप्रैल को पुलिस ने कोतवाली थाना क्षेत्र के चौड़ा रास्ता निवासी संदीप नाटानी (45) और ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के कंवर नगर निवासी चंद्र प्रकाश (26) को गिरफ्तार किया। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि, पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कबूला कि वे 2,400 रुपये की टिकट चार हजार रुपये में और 3,200 रुपये की टिकट पांच हजार रुपये में बेच रहे थे। पुलिस ने बताया कि धोखाधड़ी और मुद्रित दरों से अधिक कीमत पर टिकट बेचने के आरोप में उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

End of Feed