Kolkata News: सीनियर IPS अफसर को बदसलूकी करना पड़ा महंगा, पुलिस ने फ्लाइट से उतारा और एयरपोर्ट से किया बाहर

Kolkata News: राज्य पुलिस में अतिरिक्त महानिदेशक (प्रोविजनिंग) अनिर्बान रे, कोलकाता से दिल्ली रवाना होने के लिए के लिए NSCBI Airport पहुंचे थे। फ्लाइट में अचानक उनकी अफसरों के साथ बहस हो गई।

Kolkata News: कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्‍ट्रीय हवाई अड्डे (NSCBI Airport) पर रविवार को विवादित घटना हुई। एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अनिर्बान रे को अधिकारियों के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोप में एयरपोर्ट से बाहर कर दिया गया और उन पर कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने बताया कि, अनिर्बान रे ने हवाई अड्डे के प्रस्थान लाउंज में हंगामा खड़ा कर दिया। उन पर आईपीसी की धारा 323 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना), धारा 341 (गलत तरीके से रोकना), धारा 505 (सार्वजनिक शरारत करना) और धारा 506 (आपराधिक धमकी देना) के तहत मामला दर्ज किया गया है। हालांकि डीसीपी (हवाई अड्डा) ऐश्वर्य सागर ने बताया कि, ये सभी दंडात्मक आरोप जमानती हैं। शिकायतों के आधार पर उचित कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

​ips officer anirabn ray, ips officer anirabn ray ousted, ips officer anirabn ray news, kolkata nscbi airport, kolkata latest news

एयरपोर्ट से बाहर जाते अनिर्बान रे।

ऐसे समझें मामला

हमारी सहयोगी वेबसाइट टाइम्‍स ऑफ इंडिया ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि, 1998 बैच के आईपीएस अधिकारी और अब राज्य पुलिस में अतिरिक्त महानिदेशक (प्रोविजनिंग) अनिर्बान रे, कोलकाता से दिल्ली रवाना होने के लिए के लिए NSCBI Airport पहुंचे थे। फ्लाइट में अतिरिक्त सामान के लिए अधिक भुगतान करने की बात पर अचानक उनकी अफसरों के साथ बहस हो गई और वे उनके साथ अभद्रता करने लगे। इसके बाद अनिर्बान रे ने अधिकारियों को धमकाया और धक्का-मुक्की भी की।

End of Feed