शहर

Amreli: बोरवेल में गिरी बच्ची आरोही, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी; पहुंचाया गया ऑक्सीजन

गुजरात के अमेरली में एक डेढ़ साल की मासूम बच्ची के बोरवेल में जा गिरी। बच्ची को सेफ रखने के लिए बोरवेल में ऑक्सीजन पहुंचाया गया है।

Image

अमेरली में बच्ची बोरवेल में गिरी

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

अमेरली: जिले में एक डेढ़ साल की मासूम बच्ची के बोरवेल में गिरने की खबर है। हादसे की सूचना पर घटनास्थल पर 108, फायर ब्रिगेड समेत जिला प्रशासन पहुंचा है। बच्ची को बचाने के लिए रेस्क्यू किया जा रहा है।108 के जरिए 50 फीट गहरे बोरवेल में बच्ची को ऑक्सीजन पहुंचाया जा रहा है।

ऐसे हुआ हादसा

हादसा अमरेली के सुरागपुर गांव का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, सुरागपुर गांव के वाडी इलाके में मजदूर की बच्ची बोरवेल में गिरी हैं। बताया जा रहा है खेलते खेलते डेढ़ साल की आरोही बोरवेल में गिरी है। फिलहाल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

खबर अपडेट की जा रही है...

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article