शहर

Ropar News: बुजुर्ग मां के साथ बेटे बहू पोते ने की बर्बरता, बेटी ने किया ऐसा काम

पंजाब के रोपड़ में एक परिवार ने अपने घर की बुजुर्ग महिला को जमकर पीटा। ये सिलसिला लंबे समय तक चलता आ रहा था। हालांकि, बेटी ने एक एनजीओ की मदद से पीड़िता को बेरहमों के चंगुल से छुड़ा लिया।

Image

बुजुर्ग मां पर कहर बनकर टूटा बेटा बहू पोता

Photo : ANI

रोपड़: पंजाब के रोपड़ से दिल दहला मामला सामने आया है। यहां एक पढ़ा लिखा परिवार अपनी बुज़ुर्ग माँ को लगातार पीटता रहता है। बुज़ुर्ग महिला के साथ बेरहमी की सारी हदें पार हो गईं। इस घटना से जुड़ी कुछ तस्वीरें खुद बेटे के लगाए गए सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई तो बेटी को पता चला। फिलहाल, बुज़ुर्ग महिला की बेटी ने एनजीओ मनुख्ता सेवा की मदद से रेस्क्यू कर उसको बेरहमों के चंगुल से छुड़ा लिया।

बेटी ने NGO का लिया सहारा

महिला को पीटने में बहू के साथ पोता भी शामिल रहा। हालांकि, इस पीड़ित महिला ने कुछ दिन पहले घर पर आई अपनी बेटी को अपने साथ हो रहे इस बर्बरता के बारे में बताया था। उसकी बेटी ने किसी तरह से कमरे में लगे सीसीटीवी का एक्सेस हासिल किया। जब बेटी ने लगातार कैमरे की रिकॉर्डिंग देखी तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। फिर उसने इसकी शिकायत अपने रिश्तेदारों से की, लेकिन बेटे के वकील होने के चलते किसी ने कुछ नहीं किया, जिसके बाद बेटी ने एनजीओ से संपर्क किया। एनजीओ ने पुलिस और प्रशासन की मदद से आखिरकार बुजुर्ग महिला को बेहरहमो के चंगुल से छुड़वाया लिया।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article