शहर

इंदौर में पानी के संकट ने खड़ी की आर्थिक परेशानी; एक तरफ कमाई बंद, ऊपर से इलाज में भी गए पैसे

इंदौर में गंदे पानी की दिक्कत के बाद सीमित कमाई वाले परिवारों में आर्थिक संकट पैदा हो गया है। किसी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती होने से अतिरिक्त खर्चे हो गए हैं, तो किसी के घर मौत हो जाने से उसकी दिहाड़ी रुक गई है। देखिए ये रिपोर्ट

Image

कई दिनों से परिवारों में रुक गई है कमाई

Photo : Times Now Digital

Indore Water Contamination: इंदौर के भागीरथपुरा में जहरीले पानी से लोगों ने सिर्फ जान ही नहीं गंवाई बल्कि आर्थिक परेशानियों की दोहरी मार भी झेली है। दरअसल भागीरथपुरा की एक बड़ी आबादी रोजी रोटी के लिए दिहाड़ी मजदूरी और फैक्ट्रियों में काम करती है। घरों वालों की बीमार पड़ने की वजह से उनकी रोजाना की कमाई पर भी असर पड़ रहा है। टाइम्स नाउ नवभारत ऐसी कई लोगों के पास पहुंचा और हाल जानने की कोशिश की।

एक शख्स जिनकी मां का 29 जनवरी को डायरिया के चलते निधन हो गया था, वो दिहाड़ी मजदूर है। 400 रुपए रोजाना कमाता था लेकिन फिलहाल अंतिम संस्कार के चलते घर पर है और बेहद मुश्किल में है।

वहीं एक शख्स ने बताया कि उसकी दिहाड़ी रुकने से बहुत दिक्कत हो रही है। एक शख्स जो रोजाना गाड़ी चलाते हैं, उन्होंने बताया कि गंदे पानी का डर रिश्तेदारों में भी है। घर पर जो रिश्तेदार मिलने देखने आ रहे हैं, वो अपने लिए पानी भी अपने ही घर से लेकर आ रहे हैं। वहीं एक महिला जो डायरिया के चलते चार दिन ICU में भर्ती थी उसके पति केवल 13 हजार रुपये महीने की नौकरी करते हैं। पीड़ित महिला का कहना है कि इलाज में 16 हजार खप गए हैं। उनकी सरकार से गुजारिश है पैसा जल्द वापस दिलाएं और साफ पानी भी।

Gaurav Srivastav
गौरव श्रीवास्तवauthor

टीवी न्यूज रिपोर्टिंग में 10 साल पत्रकारिता का अनुभव है। फिलहाल सुप्रीम कोर्ट से लेकर कानूनी दांव पेंच से जुड़ी हर खबर आपको इस जगह मिलेगी। साथ ही चुनाव आयोग, विपक्ष के राजनीतिक घटनाक्रम से लेकर हर जनहित मुद्दे पर मेरी नजर रहती है।

और पढ़ें
End of Article