Indore to Ayodhya Train: इंदौर से अयोध्या जाने के लिए मिलेंगी ये ट्रेनें, ये हैं सफर के लिए बेस्ट रूट

Indore to Ayodhya Train: अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह है, अगर आप भी अयोध्या जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो इसके लिए हम आपको इंदौर से अयोध्या जाने के लिए बेस्ट रूट बताएंगे। जिससे आपका सफर आरामदायक हो जाएगा।

Indore to Ayodhya Train: अयोध्या में राम मंदिर के लोकार्पण को अब गिनती के दिन ही बचे हैं। रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के लिए दुनियाभर से लोग अयोध्या पधारने वाले हैं। रामनगरी में लोगों के आने का सिलसिला अभी से ही शुरू हो गया है। रामभक्त अपने-अपने तरीकों से अयोध्या पहुंच रहे हैं, कहीं कोई पैदल ही अयोध्या के लिए निकल पड़ा है, तो कोई इस कड़ाके की सर्दी में साइकिल चला कर अयोध्या की दूरी तय कर रहा है। अगर आपका भी अयोध्या जाने का मन है और इसके लिए प्लानिंग कर रहे हैं, तो चिंता मत करिए। आज हम आपको इंदौर से अयोध्या जाने के लिए सारे रास्ते बताएंगे। जिनमें से आप अपनी पसंद का रास्ता चुन सकते हैं।

Indore to Ayodhya Travel

इंदौर से अयोध्या जाने का सफर (फोटो साभार - istock)

ये ट्रेनें पहुंचाएंगी अयोध्या

अगर आप ट्रेन के माध्यम से इंदौर जाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको कोई डायरेक्ट ट्रेन नहीं मिलेगी। इसकी वजह ये है कि अभी इंदौर और अयोध्या के बीच कोई सीधी ट्रेन नहीं चलती है, इसलिए आपको उज्जैन से ट्रेन पकड़नी होगी। उज्जैन से अयोध्या के लिए आपको 3 ट्रेनें मिल जाएंगी। जिसमें वाराणसी सिटी साबरमती सप्ताह में 4 दिन चलती है, दरभंगा साबरमती एक्सप्रेस का परिचालन सप्ताह में 3 दिन है और मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस सप्ताह में केवल 1 दिन चलती है। इसके अलावा आप इंदौर से लखनऊ या कानपुर के रास्ते भी अयोध्या पहुंच सकते हैं। इंदौर से लखनऊ के लिए आपको इंदौर पटना एक्सप्रेस मिल जाएगी। यह ट्रेन सिर्फ शनिवार को चलती है।

End of Feed