Indigo Travel Advisory: गोवा में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, इंडिगो एयरलाइंस ने यात्रियों के लिए जारी की एडवाइजरी

इंडिगो एयरलाइंस ने गोवा में भारी बारिश के चलते फ्लाइट ऑपरेशन में संभावित देरी और व्यवधान को लेकर एडवाइजरी जारी की है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे एयरपोर्ट जाने से पहले अपनी उड़ान की स्थिति की जांच करें और अतिरिक्त यात्रा समय की योजना बनाएं। IMD गोवा ने इस दौरान ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Indigo Travel Advisory: इंडिगो एयरलाइंस ने गोवा में भारी बारिश को देखते हुए अपने यात्रियों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है। इस एडवाइजरी में यात्रियों से कहा गया है कि वे अपने गंतव्य स्थल पर जाने से पहले अपनी फ्लाइट की जानकारी जरूर चेक करें। एजवाइजरी के मुताबिक, गोवा में भारी बरसात का सिलसिला जारी है। इसके चलते कई फ्लाइट्स अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं, वहीं कुछ फ्लाइट्स को डायवर्ट भी कर दिया गया है।

Indigo Airlines Issued Public Advisory

इंडिगो एयरलाइंस ने जारी की पब्लिक एडवाइजरी

एयरलाइंस ने अपनी एडवाइजरी में कहा है कि हमारी टीम यात्रियों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि किसी भी यात्री को कोई समस्या न हो। हमारी टीम यात्रियों से लगातार संपर्क में बनी हुई है और उन्हें हर समय की अपडेट दे रही है। एडवाइजरी के अनुसार सभी यात्री समय-समय पर अपने फ्लाइट्स की जानकारी लेते रहें। वे लगातार यह पता करते रहें कि कहीं उनके फ्लाइट्स की टाइमिंग में क्या बदलाव किए गए हैं। इसके अलावा, सभी अतिरिक्त समय लेते हुए ही आगे कोई योजना बनाएं, ताकि उन्हें आगे चलकर कोई समस्या न हो।

End of Feed