शहर

Vande Bharat Metro: अहमदाबाद-भुज के बीच शुरू होगी पहली वंदे भारत मेट्रो, PM Modi दिखाएंगे हरी झंडी; जानें किराया

Vande Bharat Metro: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 16 सितंबर को देश की पहली वंदे भारत मेट्रो को हरी झंडी दिखाएंगे। जिसके बाद कल 17 सिंतंबर से पहली वंदे मेट्रो गुजरात के भुज और अहमदाबाद के बीच चलाई जाएगी। आइए जानें इसका इसका रूट और किराया-

Image

वंदे भारत मेट्रो

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Vande Bharat Metro: भारत की पहली वंदे मेट्रो 17 सितंबर से शुरू होने जा रही है। यह गुजरात के भुज और अहमदाबाद के बीच चलाई जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 16 सितंबर को देश की पहली वंदे भारत मेट्रो का उद्घाटन करेंगे। इसे दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े शहरों में चलने वाली मेट्रो ट्रेन की तरह ही डिजाइन किया गया है। वंदे भारत मेट्रो एक सेमी-हाई स्पीड ट्रेन है। ट्रेन को लेकर भारतीय रेलवे का दावा है कि नई वंदे भारत मेट्रो 360 km का सफर सिर्फ 5 घेटें और 45 मिनट में पूरा करेगी। अब वंदे भारत मेट्रो को नमो भारत रैपिड रेल के नाम से जाना जाएगा। रेलवे ने इसके नाम को बदल दिया है। आइए जानते हैं यहां अहमदाबाद-भुज वंदे मेट्रो सेवा की क्या खासियत है।

इन स्टेशनों से रुकेगी वंदे भारत मेट्रो

अहमदाबाद-भुज वंदे मेट्रो 9 स्टेशनों पर रुकेगी। इसके बाद अहमदाबाद और भुज के बीच 360 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। यह 360 km की दूरी 5 घंटे और 45 मिनट में पूरा करेगी। पश्चिम रेलवे ने बताया कि वंदे मेट्रो की अधिकतम स्पीड 110 किलोमीटर प्रति घंटा है। यह सुबह 5:05 बजे भुज से रवाना होगी और 10:50 बजे अहमदाबाद जंक्शन पहुंचेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को इस सेवा और अन्य वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे।

वंदे भारत मेट्रो की टाइमिंग

भारत की यह वंदे भारत ट्रेनें कोल्हापुर-पुणे, पुणे-हुबली, नागपुर-सिकंदराबाद, आगरा कैंट से बनारस और दुर्ग से विशाखापत्तनम के मार्गों पर चलेगी। वंदे भारत पहली 20 कोच वाली ट्रेन है, जो वाराणसी और दिल्ली के बीच चलाई जाएगी। मध्य रेलवे का कहना है कि इसका उद्घाटन कोल्हापुर-पुणे वंदे भारत एक्सप्रेस 16 सितंबर को 16.15 बजे कोल्हापुर से रवाना होगी और उसी दिन 22.40 बजे पुणे जाएगी।

वंदे भारत मेट्रो पुणे-हुबली वंदे भारत एक्सप्रेस सोमवार को 16.15 बजे पुणे से रवाना होगी। वहीं उसी दिन 23.40 बजे हुबली पहुंच जाएगी। सीआर ने कहा कि नागपुर-सिकंदराबाद वंदे भारत एक्सप्रेस शाम 4.15 बजे नागपुर से प्रस्थान करेगी और उसी दिन रात 11.25 बजे सिकंदराबाद पहुंचेगी।

बदल गया वंदे भारत मेट्रो का नाम

वंदे भारत मेट्रो का नाम बदल दिया गया है। रेलवे की तरफ से अब वंदे भारत मेट्रो को नमो भारत रैपिड रेल के नाम से जाना जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने जन्मदिन से एक दिन पहले गुजरात वासियों को 16 सितंबर को देश की पहले नमो भारत रैपिड रेल की सौगात आज देने जा रहे हैं।

सप्ताह में तीन दिन चलेगी वंदे भारत मेट्रो

बता दें कि कोल्हापुर-पुणे वंदे भारत एक्सप्रेस 19 सितंबर से हर, शनिवार और सोमवार को चलाई जाएगी। यह कोल्हापुर से सुबह 8.15 बजे रवाना होगी और उसी दिन दोपहर 1.30 बजे पुणे पहुंचेगी। सीआर ने कहा कि पुणे-कोल्हापुर वंदे भारत एक्सप्रेस 18 सितंबर से हर बुधवार, शुक्रवार और रविवार को चलेगी। इस दौरान यह पुणे से दोपहर 2.15 बजे प्रस्थान करेगी और उसी दिन शाम 7.40 बजे कोल्हापुर पहुंच जाएगी।

वंदे भारत मेट्रो में होंगे इतने कोच

भारत की इस पहले वंदे भारत मेट्रो का न्यूनतम किराया 30 रुपये होगा। 12 कोच वाली इस मेट्रो में 1,150 यात्री सफर कर सकेंगे। इसे रैक चेन्नई की इंटीग्रल कोच फैक्ट्री यानी आईसीएम (ICF) में बना है।

सप्ताह में इस दिन बंद रहेगी वंदे भारत मेट्रो

भारत की पहले वंदे भारत सिकंदराबाद-नागपुर वंदे भारत एक्सप्रेस भी मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में 6 दिन चलेगी। यह सिकंदराबाद से दोपहर 1 बजे रवाना होगी और उसी दिन रात 8.20 बजे नागपुर पहुंचेगी। यह ट्रेन सेवाग्राम, चंद्रपुर, बल्लारशाह, रामागुंडम और काजीपेट स्टेशनों पर रुकेगी।

वंदे भारत मेंट्रो कोल्हापुर-पुणे-कोल्हापुर

वंदे भारत मेंट्रो कोल्हापुर-पुणे-कोल्हापुर वंदे भारत एक्सप्रेस मिराज, सांगली, किर्लोस्करवाड़ी, कराड और सतारा स्टेशनों पर रुकेगी। पुणे-हुबली-पुणे वंदे भारत एक्सप्रेस भी सप्ताह में तीन दिन गुरुवार, शनिवार और सोमवार को संचालित की जाएगी। 19 सितंबर से पुणे-हुबली वंदे भारत एक्सप्रेस पुणे स्टेशन से 14.15 बजे रवाना होगी और उसी दिन 22.45 बजे हुबली पहुंचेगी।

हुबली-पुणे वंदे भारत एक्सप्रेस

हुबली-पुणे वंदे भारत एक्सप्रेस 18 सितंबर से हर बुधवार, शुक्रवार और रविवार को संचालित की जाएगी। ट्रेन हुबली से सुबह 5 बजे रवाना होगी और उसी दिन दोपहर 1.30 बजे पुणे पहुंचेगी और सतारा, सांगली, मिराज, बेलगावी और धारवाड़ स्टेशनों पर रुकेगी। वंदे भारत नागपुर-सिकंदराबाद-नागपुर गुरुवार से मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलेगी, जो सुबह 5 बजे नागपुर से प्रस्थान करेगी और उसी दिन दोपहर 12.15 बजे सिकंदराबाद जाएगी।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article