Train Cancelled in Gujarat: गुजरात में बारिश का कहर जारी है। भारी बारिश के कारण सड़क परिवहन के अलावा रेल यातायात भी प्रभावित हुआ है, जिसकी वजह से यात्रियों को असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार, पश्चिम रेलवे के वडोदरा मंडल पर भारी बारिश के कारण बाजवा स्टेशन पर अधिक जल भराव के चलते कई ट्रेनें प्रभावित हुई।
गुजरात में भारी बारिश के कारण रेलवे के वडोदरा मंडल में कई ट्रेनें हुई प्रभावित
पश्चिम रेलवे के वड़ोदरा मंडल पर भारी बारिश के कारण बाजवा स्टेशन पर अधिक जल भराव के चलते ट्रेनें प्रभावित रहेगी। जिसका विवरण निम्नानुसार है:-
निरस्त होने वाली ट्रेने
1. 27 अगस्त 2024 की ट्रेन संख्या 12009/12010 मुंबई सेंट्रल-अहमदाबाद-मुंबई सेंट्रल शताब्दी एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।2. 27 अगस्त 2024 की ट्रेन संख्या 82901/82902 मुंबई सेंट्रल-अहमदाबाद-मुंबई सेंट्रल तेजस एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
3. 27 अगस्त 2024 की ट्रेन संख्या 12901/12902 दादर-अहमदाबाद-दादर गुजरात मेल निरस्त रहेगी।
4. 26 अगस्त 2024 की ट्रेन संख्या 19418 अहमदाबाद-बोरीवली एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
परिवर्तित मार्ग से चलने वाली ट्रेनें
1. 26 अगस्त 2024 को दादर से चलने वाली ट्रेन संख्या 19015 दादर-पोरबंदर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया वडोदरा-गोधरा-आणंद के रास्ते चलेगी।
2. 26 अगस्त 2024 को बांद्रा टर्मिनस से चलने वाली ट्रेन संख्या 22915 बांद्रा टर्मिनस-हिसार एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया वडोदरा-गोधरा-रतलाम-चंदेरिया के रास्ते चलेगी।
3. 26 अगस्त 2024 को यशवंतपुर से चलने वाली ट्रेन संख्या 16587 यशवंतपुर-बीकानेर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया वडोदरा-गोधरा-रतलाम-चंदेरिया के रास्ते चलेगी।
4. 26 अगस्त 2024 को बांद्रा टर्मिनस से चलने वाली ट्रेन संख्या 12480 बांद्रा टर्मिनस-जोधपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया वडोदरा-गोधरा-रतलाम-चंदेरिया के रास्ते चलेगी।
5. 26 अगस्त 2024 को दादर से चलने वाली ट्रेन संख्या 14708 दादर – लालगढ़ रणकपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया वडोदरा-गोधरा-रतलाम-चंदेरिया के रास्ते चलेगी।
6. 26 अगस्त 2024 को दादर से चलने वाली ट्रेन संख्या 12989 दादर – अजमेर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया वडोदरा-गोधरा-रतलाम-चंदेरिया के रास्ते चलेगी।
शॉर्ट टर्मिनेट होने वाली ट्रेनें
1. 26 अगस्त 2024 को मुंबई सेंट्रल से चलने वाली ट्रेन संख्या 12933 मुंबई सेंट्रल- अहमदाबाद कर्णावती एक्सप्रेस वडोदरा स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी।
2. 26 अगस्त 2024 को मुंबई सेंट्रल से चलने वाली ट्रेन संख्या 12931 मुंबई सेंट्रल-अहमदाबाद डबल डेकर एक्सप्रेस वडोदरा स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी।
3. 26 अगस्त 2024 को मुंबई सेंट्रल से चलने वाली ट्रेन संख्या 82901 मुंबई सेंट्रल-अहमदाबाद तेजस एक्सप्रेस वडोदरा स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी।
4. 25 अगस्त 2024 को तिरुचिरापल्ली से चलने वाली ट्रेन संख्या 09420 तिरुचिरापल्ली - अहमदाबाद स्पेशल वडोदरा स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी।
