शहर

Vande Bharat Train: इस नए रूट पर दौड़ेगी वंदे भारत ट्रेन, बड़ी संख्या में यात्रियों को मिलेगा लाभ, यहां मिलेगी पूरी डिटेल

Vande Bharat Train: भारतीय रेलवे द्वारा देशभर में कई वंदे भारत ट्रेनों को संचालन किया जा रहा है। इस बीच महाराष्ट्र को एक और वंदे भारत ट्रेन मिलने वाली है। आइए आपको बताएं किस रूट पर दौड़ेगी नई वंदे भारत ट्रेन...

Image

वंदे भारत ट्रेन

Vande Bharat Train: देश से सभी राज्यों को वंदे भारत ट्रेन की सौगात दी जा रही है। भारत के लगभग सभी राज्यों को उनकी वंदे भारत मिल चुकी है। लोगों का सफर और आसान करने के लिए और गंतव्य पर पहुंचने की समय-सीमा को कम करने के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत की गई। हाल ही बात करें तो पीएम मोदी द्वारा अयोध्या से एक साथ पांच वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई थी।

अयोध्या के बाद अब महाराष्ट्र को एक और वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिलने वाली है। जल्द ही महाराष्ट्र के एक नए रूट पर वंदे भारत ट्रेन दौड़ती दिखाई देगी। रेल राज्य मंत्री रावसाहेब दानवे ने इसकी जानकारी दी। अगर ऐसा होता है तो यात्रियों को इसका बड़ा लाभ होगा।

दो महीने के भीतर मिलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन

हाल ही में कोल्हापुर से मुंबई तक जाने वाली नई महालक्ष्मी एक्सप्रेस ट्रेन को वर्चुअली हरी झंडी राज्य के रेल मंत्री रावसाहेब दानवे द्वारा दिखाई गई थी। इस कार्यक्रम में दानवे के साथ सांसद धनंजय महाडिक, धैर्यशील माने और संजय मांडलिक समेत कई लोग शामिल थे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, महालक्ष्मी एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के बाद राज्य रेल मंत्री दानवे ने वादा करते हुए दो महीने के भीतर एक और वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत की बात की। उन्होंने कहा कि जल्द ही कोल्हापुर से भी नई वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत की जाएगी।

60 नई वंदे भारत ट्रेन की होगी शुरुआत

भारतीय रेलवे की योजना के अनुसार इस साल दो केंद्र शासित प्रदेशों के साथ 14 राज्यों को कई नई वंदे भारत ट्रेन मिलने वाली है। जानकारी के अनुसार इस साल करीब 60 नई वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत की जाएगी। इसका साथ ही आपको बता दें कि वर्ष 2023 में भारतीय रेलवे द्वारा 34 वंदे भारत ट्रेनों की शुरुआत की गई थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार 2024 में करीब 70 ट्रेनों की डिलीवरी मिलेगी, जिसमें से 60 ट्रेनों की शुरुआत नवंबर तक की जा सकती है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article