शहर

Vande Bharat Train: दिल्ली से कटरा जाने वाली वंदे भारत ट्रेन अब इन स्टेशनों पर भी रुकेगी, यहां देखें पूरी जानकारी

Vande Bharat Express: दिल्ली से कटरा जाने वाली वंदे भारत ट्रेन अब दो और स्टेशनों पर रुकेगी। कठुआ और उधमपुर पर ठहरने को लेकर भारतीय रेलवे ने आदेश जारी कर दिए हैं।

Image

दिल्ली से कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन

Photo : BCCL

Vande Bharat Express: नई दिल्ली से कटरा के बीच वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत लंबे समय पहले कर दी गई थी। इस दौरान इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने यात्रा की है। माता वैष्णो देवी जाने वाले अधिकतर श्रद्धालुओं ने वंदे भारत ट्रेन के सफर को चुना है। इसी बीच भारतीय रेलवे ने एक अधिकारी बयान जारी करते हुए स्टेशनों पर ठहराव की घोषणा की है। जानकारी के अनुसार नई दिल्ली से कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन (22477-22478) का ठहराव दो और स्टेशनों पर होगा।

पहले के मुकाबले अब नई दिल्ली से कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस दो और स्टेशनों पर रुकेगी। भारतीय रेलवे के अधिकारी ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि इन स्टेशनों पर टिकट की बिक्री आदि पर नजर रखी जाएगी। आइए आपको बताएं नई दिल्ली से कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस में जुड़ने वाले नए स्टेशनों के बारे में...

दिल्ली से कटरा वंदे भारत का इन स्टेशनों पर होगा ठहराव

नई दिल्ली से कटरा और नई दिल्ली से कटरा जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन अब कठुआ और उधमपुर रेलवे स्टेशन पर भी ठहरेगी। इसको लेकर अधिकारिक आदेश जारी किया गया है। जानकारी के अनुसार कठुआ और उधमपुर के लोगों द्वारा वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की मांग की जा रही थी। इसे देखते हुए भारतीय रेलवे अधिकारियों ने इन स्टेशनों पर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव को लेकर फैसला लिया। अब अन्य स्टेशनों के साथ इन दोनों स्टेशनों पर ट्रेन रुकेगी और यात्री इस ट्रेन में सफर कर सकेंगे। अधिकारी ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि इस आदेश के बाद इन स्टेशनों पर टिकट की बिक्री पर नजर रखी जाएगी, जिसके आधार पर ये तय किया जाएगा कि ये स्टॉपेज नियमित रहेगा की नहीं। बता दें कि इन स्टेशनों पर ट्रेन 10 मिनट के लिए ठहरेगी।

केंद्रीय राज्य मंत्री ने दी लोगों को बधाई

कठुआ और उधमपुर के लोग की मांग पूरी करते हुए यहां के सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने लोगों को बधाई देने के लिए एक्स के माध्यम से पोस्ट करते हुए कहा कि ट्रेन के ठहराव के आदेश जारी हो गए हैं। दोनों जिले के लोगों को बधाई हो।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article