Bihar Doctors Strike: बिहार में आज, 21 नवंबर को सभी डॉक्टर हड़ताल पर हैं। बिहार मेडिकल एसोसिएशन की ओर से विज्ञप्ति जारी कर एक दिन के हड़ताल की घोषणा की गई थी। बिहार में डॉक्टर की ये हड़ताल पूर्णिया सर्जन डॉक्टर राजेश पासवान पर हुए हमले के विरोध में की जा रही है। जानकारी के अनुसार पूर्णिया में एक रोगी की मौत के बाद लापरवाही का आरोप लगाकर परिवार के लोगों ने डॉक्टर राजेश पासवान पर हमला कर दिया था।
डॉक्टर के साथ मारपीट की इस घटना के इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आईएमए बिहार के अध्यक्ष डॉ. श्याम नारायण प्रसाद और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सहजानंद प्रसाद सहित कई उच्च अधिकारियों ने मिलकर फैसला लेते हुए जानकारी दी कि मंगलवार (21 नवंबर 2023) को सभी अस्पताल और क्लीनिक बंद रहेंगे।
खुली रहेगी खुली
डॉक्टर के हमले के बाद अस्पताल और क्लीनिक बंद कर हड़ताल करने के आदेश के साथ आईएमए बिहार के अध्यक्ष डॉ. श्याम ने गंभीर रोगियों के लिए इमरजेंसी सेवा बाधित नहीं करने की बात भी कही। राज्य के सभी सरकारी और निजी अस्पतालों की इमरजेंसी सेवा उपलब्ध रहेगी।
घंटों तक की डॉक्टर की पिटाई
पूर्णिया आईएमए के अध्यक्ष डॉ सिन्हा से जब इस बारे में बातचीत की गई तो और डॉ राजेश पासवान के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि डॉ पासवन गंभीर रूप से घायल है, उन्हें इमरजेंसी में भर्ती किया गया था और आईसीयू में रखा गया है। अभी भी उनकी हालत नाजुक है। आगे बात करते हुए उन्होंने कहा कि मरीज के परिजन घंटों तक डॉ पासवान की पिटाई करते रहे। ये पूरी घटना पुलिस के सामने हुई थी लेकिन किसी की तरफ से कोई एक्शन नहीं लिया गया।
डॉक्टरों के खिलाफ दिन-ब-दिन मार पिटाई की घटना बढ़ती जा रही है। यही कारण है कि एक दिन की हड़ताल की घोषणा की गई है। इसके साथ ही 22 नवंबर को आईएमए की एक्शन कमेटी आपात बैठक का आयोजन करेगी, जिसमें कार्रवाई के लिए रणनीति बनाई जाएगी।
