Hyderabad Accident: मेडचल जिले में एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे चल रहे व्यक्ति को टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि कार चालक नशे में था, जिस कारण ये दुर्घटना हुई। ये पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। वीडियो में देखा जा सकता है कि किस प्रकार तेज रफ्तार कार ने सड़क पर पैदल चल रहे व्यक्ति को टक्कर मारी। कार की टक्कर इतनी जोरदार थी की शख्स 40 मीटर दूर जाकर गिरा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा जीदीमेटला पायस रेंज में गजुलारामाराम का है। मृतक की पहचान सिक्योरिटी गार्ड गोपी (38) के रूप में की गई है। हादसा देख घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लग गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को मामले की सूचना दी गई।
तेज रफ्तार कार की टक्कर से युवक की मौके पर मौत
