शहर

तलाक-तलाक-तलाक! व्हाट्सएप पर पति ने भेजा मैसेज; महिला ने राष्ट्रपति से मांगी इच्छामृत्यु

गुजरात के महिसागर में पति के व्हाट्सएप पर तलाक देने पर पीड़ित पत्नी ने न्याय की आस लिए जगह-जगह भटक रही है। अब न्याय न मिलने पर पीड़िता ने राष्ट्रपति से इच्छामृत्यु की अनुमति मांगी है।

Image

पीड़ित पत्नी

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

महीसागर: जिले के संतरामपुर कस्बे में रहने वाली एक मुस्लिम महिला ने न्याय न मिलने पर राष्ट्रपति से इच्छामृत्यु की अनुमति मांगी है। पीड़ित महिला की शादी 9 साल पहले संतरामपुर निवासी जावेद मुस्ताक कोठारी से हुई थी। शादी के बाद से ही यह महिला अपने पति और उसके परिवार के साथ रह रही थी, लेकिन बच्चे न होने के कारण उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था।

महिला का आरोप है कि उसके पास कोई सहारा नहीं है और पिता की आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं है। इसलिए वह पिछले 9 साल से पति और ससुराल के अत्याचार सहती आ रही थी। इस सबके बावजूद एक दिन उसके पति ने उसे व्हाट्सएप पर संदेश भेजकर तलाक दे दिया। न्याय की उम्मीद में महिला ने लूनावाड़ा महिला पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई, लेकिन पुलिस ने आरोपी जावेद मुस्ताक को तुरंत जमानत दे दी।

पीड़िता ने उचित सुनवाई और न्याय मिलने पर राष्ट्रपति को पत्र लिखकर इच्छामृत्यु की अनुमति मांग की है। उसका कहना है कि पुलिस और अन्य न्याय अधिकारी उसकी बात पर गौर नहीं कर रहे हैं। उसके साथ लगातार ज्यादती हो रही है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article