शहर

पत्नी किसी दूसरे शख्स के साथ थी कार में, पति बोनट पर लटका, मीलों दौड़ती रही कार; देखें VIDEO

मुरादाबाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें एक सफेद रंग की एक कार सड़क पर सरपट दौड़ रही है और एक युवक उसके बोनट से लटका हुआ है। दरअसल इस युवक की पत्नी कार के अंदर किसी गैर मर्द के साथ बैठी है। युवक ने गाड़ी रुकवानी चाही तो ड्राइवर के कार दौड़ा दी।

Image

मुरादाबाद में गैर मर्द के साथ कार में बैठी थी पत्नी, पति ने रोका तो कार दौड़ा दी

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से एक हैरतंगेज वीडियो सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति कार के बोनट पर लटका हुआ है। पुलिस ने इस वायरल वीडियो पर जानकारी देते हुए बताया कि युवक ने अपनी अपनी पत्नी को किसी अन्य व्यक्ति के साथ कार में बैठा देख लिया। इसके बाद पति ने कार के आगे आकर कार को रुकवाने की कोशिश की, लेकिन ड्राइवर ने कार दौड़ा दी।

युवक जान बचाने के लिए कार के बोनट से लटक गया। बोनट पर लटके युवक की पत्नी के साथ कार में बैठे कार चालक ने कार नहीं रोकी और उसे कई किलोमीटर तक दौड़ाता रहा। राहगीरों ने इस घटना का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर डाल दिया। बाद में राहगीरों ने किसी तर कार को रुकवाया और युवक को बोनट से नीचे उतारा।

मौके पर पहुंची पुलिस ने कार ड्राइवर को हिरासत में लेकर कार अपने कब्जे में ले ली है। मुरादाबाद जिले के बिलारी क्षेत्र का रहने वाला युवक समीर बुधवार शाम किसी काम से कटघर थाना क्षेत्र में आया था। इसी दौरान उसने देखा की उसकी पत्नी गुलबानो कार में एक युवक के साथ बैठी है। कार को रुकवाने के लिए वह कार के आगे आ गया। लेकिर ड्राइवर माहिर ने कार चला दी, जिससे समीर कार के बोनट पर लटक गया। माहिर ने फिर भी कार नहीं रोकी और मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर कार दौड़ा दी।

आरोप है कि युवक की पत्नी गुलबानों ने एक बार भी कार रोकने के लिए नहीं कहा। आगे जब ट्रैफिक जाम की वजह से गाड़ी रुकी तो पीछे से आ रहे राहगीरों ने तुरंत कार को घेर लिया और समीर नाम के युवक को बोनट से उतारा। जानकारी के अनुसार शादी के बाद से ही मियां-बीवी में किसी न किसी बात को लेकर विवाद रहता था। ऐसे में वह दोनों अलग-अलग रहने लगे। एसपी सिटी ने जानकारी दी की युवक समीर ने कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई है। हालांकि, कार ड्राइवर को हिरासत में लिया गया है।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article