शहर

Ghaziabad News : 16 वीं मंजिल से लड़की ने लगाई छलांग? मौत के बाद जमकर बवाल; 8 थानों की फोर्स मौजूद

उत्तर प्रदेश के गाजियााद में 16वीं मंजिल से गिरकर लड़की की मौत के बाद परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। 3 डॉक्टरों के पैनल ने वीडियोग्राफी करके पोस्टमार्टम किया है।

Image

गाजियाबाद में लड़की की मौत के बाद हंगामा

गाजियाबाद : जयपुरिया सनराइज ग्रीन सोसाइटी में 7 अप्रैल की सुबह 18 साल की लड़की ने 16 वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली, जबकि परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। आज दूसरे दिन इस पर जमकर बवाल हुआ। लोग शव लेकर सड़क पर उतर आए। जहां इंदिरापुरम में शव रखकर जाम लगा दिया। 5 घंटे तक बखेड़ा चला। इस मौके पर डीसीपी सिटी धवल जायसवाल, एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव और एसीपी अतुल कुमार सिंह व 8 थानों की फोर्स मौजूद रही।

युवती यूपी पुलिस की तैयारी कर रही थी। पिता और मां ने सड़क पर लोगों के बीच कहा कि हमारी बेटी की हत्या की गई है। पुलिस आरोपी को बचाने का प्रयास कर रही है। जाम लगाने की सूचना पर पुलिस से धक्का मुक्की भी की गई। जहां पुलिस ने जबरन लोगों को समझाने का प्रयास किया। 3 घंटे बाद पुलिस ने शव को शमशान घाट भेजा। दोपहर से शाम तक हंगामा चलता रहा। इसके बाद सैकड़ों की भीड़ वहां पहुंच गई। यहां भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं और दलित समाज के लोगों ने जमकर हंगामा किया। महिलाएं बिलखती रहीं। इसके बाद आज बुधवार शाम 5 बजे पुलिस फोर्स की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया गया।

हार्ड इंजरी से मौत

डॉक्टरों ने बताया कि युवती के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में 8 जगह पर हड्डी टूटी पाई गईं। हार्ड इंजरी से मौत होना पाया गया। सिर, कंधा, हाथ, कमर, पैर की हड्डी टूटी हुईं आई। युवती 16 मंजिल से कूदी, जहां से ऊंचाई 160 फीट से कूदी।

एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव का कहना है कि एक युवती का शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई। प्राप्त सूचना पर तत्काल ही थाना पुलिस, फील्ड यूनिट व फोरेन्सिक टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षक किया गया तथा गहनता से साक्ष्य एकत्र किये गये। प्रकरण में परिजनों से प्राप्त तहरीर के आधार पर ही सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जा चुका है।

पुलिस द्वारा शव की पोस्टमार्टम की प्रक्रिया करायी गयी। पोस्टमार्टम के उपरान्त शव को परिजनों सुपुर्द कर दिया गया। इसी परिजनों द्वारा दिन में करीब 12.00 बजे के आस-पास शव को अन्तिम संस्कार किये जाने हेतु शमशान घाट स्थल लाया गया। पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लिये जाने की बात पूर्णतया असत्य है। परिजनों द्वारा मृतका के शव का पूर्ण विधि-विधान से अंतिम संस्कार उनकी पूर्ण सहमति एवं सन्तुष्टि के उपरान्त कराया गया। पंजीकृत अभियोग में विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित है पूछताछ एवं साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है।

पुलिस सभी साक्ष्यों पर जांच कर रही है। आगे जो भी साक्ष्य होंगे उन्हें पुलिस विवेचना में शामिल करेगी। 3 डॉक्टरों के पैनल ने वीडियोग्राफी करके पोस्टमार्टम किया है। सीसी टीवी फुटेज है। परिजनों को समझाकर शव का अंतिम संस्कार बुधवार शाम कराया गया है। रेप की पुष्टि पोस्टमार्टम में नहीं हुई है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article