शहर

Gujarat Fire: वलसाड के वापी इलाके में लगी भीषण आग, 15 कबाड़ के गोदाम जलकर खाक

गुजरात के वलसाड में वापी इलाके में आज तड़के भयंकर आग लग गई। इस आग ने 15 से अधिक कबाड़ के गोदामों को खाक कर दिया है। मौके पर मौजूद दमकल की 10 गाड़ियां आग को बुझाने में जुटी हुई हैं।

Image

गुजरात मे ंआग की घटना

Photo : ANI

Gujarat Fire: गुजरात के वलसाड जिले से आग की घटना सामने आई है। जहां वापी इलाके में आज तड़के भीषण आग लग गई। इस घटना में 15 से अधिक कबाड़ के गोदाम जलकर खाक हो गए। आग की सूचना मिलते ही दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने में जुट गईं।

गुजरात के गांधीधाम में लगी आग

इसस पहले शुक्रवार को गुजरात के गांधीधाम में कामधेनु गौ सेवा ट्रस्ट में आग लगी थी। वहीं 4 मार्च को गोधरा रेलवे स्टेशन के पास एक पुरानी इमारत में आग लगी थी। जहां दमकल की गाड़ियों ने 5 से 6 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया धा।

गोधरा रेलवे स्टेशन के पास आग

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार गोधरा के अग्निशमन अधिकारी मुकेश भाई चावरा ने बताया कि उन्हें रात के करीब 1 बजे रेलवे स्टेशन के पास आग की सूचना मिली। मौके पर घटनास्थल पहुंचने पर आग बहुत भीषण थी और चार दुकानें भी चपेट में आ गई थी। साथ ही पीछे की तरफ 5 से 6 घरों को भी आग ने अपनी चपेट में ले लिया। उन्होंने बताया कि करीब 1 बजे के आग लगी और सुबह 5 बजे तक काबू पाया गया।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article