तीन लाख का कर्ज, जमीन भी गिरवी... मां ने उठाया दिल दहलाने वाला कदम, तीन बच्चों को जहर खिलाकर दी जान

कर्नाटक के हुब्बाली में 24 अक्टूबर को कर्ज चुकाने के दबाव से परेशान एक महिला ने कथित तौर पर अपनी तीन बेटियों को जहर देने के बाद खुद भी जहरीला पदार्थ खा लिया। पुलिस के मुताबिक, महिला और आठ वर्षीय बेटी की अस्पताल में मौत हो गई।

Karnataka Poisoning Case: कर्नाटक के हुब्बाली से एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। जहां कर्ज चुकाने को लेकर साहूकारों की ओर से बनाए जा रहे दबाव को बर्दाश्त नहीं कर पाने के कारण शनिवार को एक महिला ने अपने तीन बच्चों को कथित तौर पर जहर देने के बाद खुद भी विषाक्त पदार्थ खा लिया। पुलिस ने बताया कि जहर खाने से महिला और उसकी एक बेटी की मौत हो गई, जबकि दो अन्य बेटियों का अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान सविता (42) और निवेदिता उर्फ गडिगेव्वा (आठ) के रूप में हुई है। हुब्बाली के ’कर्नाटक इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज’ अस्पताल में इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि सविता की दो अन्य बेटियां, भाग्यलक्ष्मी (छह) और हर्षिता (नौ) का अब भी अस्पताल में इलाज जारी है।

End of Feed