Rama Mandir 2024: सालों के इंतजार के बाद राम लला अयोध्या मंदिर में विराजमान हो चुकें हैं। 22 जनवरी को रामलला के प्राण प्रतिष्ठा का भव्य समारोह पूरा हो चुका है। घर- घर में राम लला का ध्वज लहरा रहा है। पूरा देश भक्ति में सराबोर राम नाम के धुन में डूबा हुआ है। लेकिन इस बीच एक और काम है जिसे पूरा करने के लिए भक्त व्याकुल हैं और वह है अपने रामलला के दर्शन करना। राम लला का दरबार अब आम जनता के लिए भी खुल चुका है। लोग भारी संख्या में प्रभु राम के दर्शन को पहुंच रहे हैं।
इन शहरों से अयोध्या रूट
राम लला का मंदिर अब आम जनता के लिए खुल चुका है। लोग भारी संख्या में प्रभु राम के दर्शन को पहुंच रहे हैं। आप भी प्रभु राम के दर्शन करने के लिए अयोध्या जाना चाहते हैं, तो यहां आज हम आपको बताएंगे कि आप रामनगरी अयोध्या कैसे पहुंच सकते हैं। और वहां कहां ठहर सकते हैं। अगर आप दिल्ली, मुंबई, जयपुर, इंदौर, भोपाल और पटना जैसे बड़े शहरों में हैं तो यहां से आप बस, ट्रेन और फ्लाइट्स से अयोध्या जा सकते हैं।
बस का रूट
| शहर | दूरी किमी | यात्रा का समय |
| दिल्ली | 688 | 11 घंटे |
| मुंबई | 1600 | 38 घंटे |
| जयपुर | 710 | 13 घंटे |
| इंदौर | 930 | 19 घंटे |
| भोपाल | 781 | 13 घंटे |
| पटना | 417 | 11 घंटे |
ट्रेन का रूट
| शहर | ट्रेन | प्रस्थान | आगमन | हफ्ते में कब |
| दिल्ली | बंदे भारत | 6:10 सुबह | 2:30 दोपहर | सोम, मंगल, गुरु, शुक्र, शनि, रवि |
| मुंबई | साकेत एक्स | 6.00 सुबह | 8.00 सुबह | बुध, शनि |
| जयपुर | मुरधर एक्स | 1:00 दोपहर | 4:43: सुबह |
सोम, गुरु, शनि
