शहर

How to reach Ayodhya: बस, ट्रेन और फ्लाइट से अयोध्‍या कैसे पहुंचे, कितना समय लगेगा और क्‍या है रूट, यहां जानें सब कुछ

अयोध्या राम मंदिर अब आम जनता के लिए खुल चुका है। लोग भारी संख्या में प्रभु राम के दर्शन को पहुंच रहे हैं। अगर आप भी प्रभु राम के दर्शन करने के लिए अयोध्या जाना चाहते हैं, तो आज हम आपको बताएंगे कि आप रामनगरी अयोध्या कैसे पहुंच सकते हैं।

Image

इन शहरों से अयोध्या रूट

Rama Mandir 2024: सालों के इंतजार के बाद राम लला अयोध्या मंदिर में विराजमान हो चुकें हैं। 22 जनवरी को रामलला के प्राण प्रतिष्ठा का भव्य समारोह पूरा हो चुका है। घर- घर में राम लला का ध्वज लहरा रहा है। पूरा देश भक्ति में सराबोर राम नाम के धुन में डूबा हुआ है। लेकिन इस बीच एक और काम है जिसे पूरा करने के लिए भक्त व्याकुल हैं और वह है अपने रामलला के दर्शन करना। राम लला का दरबार अब आम जनता के लिए भी खुल चुका है। लोग भारी संख्या में प्रभु राम के दर्शन को पहुंच रहे हैं।

राम लला का मंदिर अब आम जनता के लिए खुल चुका है। लोग भारी संख्या में प्रभु राम के दर्शन को पहुंच रहे हैं। आप भी प्रभु राम के दर्शन करने के लिए अयोध्या जाना चाहते हैं, तो यहां आज हम आपको बताएंगे कि आप रामनगरी अयोध्या कैसे पहुंच सकते हैं। और वहां कहां ठहर सकते हैं। अगर आप दिल्ली, मुंबई, जयपुर, इंदौर, भोपाल और पटना जैसे बड़े शहरों में हैं तो यहां से आप बस, ट्रेन और फ्लाइट्स से अयोध्या जा सकते हैं।

बस का रूट

शहर दूरी किमीयात्रा का समय
दिल्ली688 11 घंटे
मुंबई 1600 38 घंटे
जयपुर 710 13 घंटे
इंदौर 930 19 घंटे
भोपाल 781 13 घंटे
पटना 417 11 घंटे

ट्रेन का रूट

शहर ट्रेन प्रस्थान आगमन हफ्ते में कब
दिल्लीबंदे भारत 6:10 सुबह 2:30 दोपहरसोम, मंगल, गुरु, शुक्र, शनि, रवि
मुंबई साकेत एक्स 6.00 सुबह 8.00 सुबह बुध, शनि
जयपुरमुरधर एक्स 1:00 दोपहर4:43: सुबह
सोम, गुरु, शनिइंदौर INDB PNBE एक्स1:55 दोपहर 7:45 सुबह शनिभोपाल YPR GKP एक्स 3:45 रात 4:24 दोपहर शनि

फ्लाइट का रूट

शहर एयर लाइंस फ्लाइट का समयअयोध्या पहुंचेगी
दिल्लीस्पाइसजेटसुबह 6:OO बजेसुब 8 बजे (1 फरवरी से)
मुंबई स्पाइसजेट सुबह 8:20 बजे सुबह 10:40 बजे ( 2 फरवरी से हफ्ते में 6 दिन)
जयपुर स्पाइसजेट सुबह 7:30 बजे सुबह 9:15 बजे (1 फरवरी से)
पटना स्पाइसजेटदोपहर 2:25 बजेदोपहर 3:25 बजे (1 फरवरी से)
Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article